वासना से भरे बुड्ढे हैं उदित नारायण, मेरी बीवी के साथ किया होता तो… किस कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले अमित टंडन
- सिंगर-एक्टर अमित टंडन ने उदित नारायण की किस कॉन्ट्रोवर्सी पर अपने विचार रखे हैं। उनका कहना है कि उदित नारायण ने ऐसा मेरी बीवी या गर्लफ्रेंड के साथ किया होता तो बहुत पीटे जाते।

उदित नारायण कुछ वक्त पहले किस कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपनी सफाई में काफी कुछ कहा हालांकि ट्रोलिंग भी जबरदस्त झेली। अब एक्टर-सिंगर अमित टंडन ने उदित नारायण के इस व्यवहार को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वह 'हॉर्नी ओल्ड मैन' हैं। इतना ही नहीं उदित नारायण के आदित नारायण को भी बिगड़ा हुआ कहा।
एक दायरा रखना चाहिए
अमित टंडन फिल्मीमंत्रा से बात कर रहे थे। वह बोले, 'मुझे उनकी सिंगिंग पसंद है लेकिन बस यही कहूंगा कि वह वासना से भरे बुड्ढे आदमी हैं। मुझे नहीं पता है कि ऐसा कहना ठीक है या नहीं? मेरा मतलब वही है, किसी ने लाइन मारी और उन्होंने लाइन पूरी खींच दी। फैन्स आपके साथ ये करते हैं। मेरे भी शोज होते हैं जहां लोग पास आने की कोशिश करते हैं, पर आप पर निर्भर करता है कि आप उन्हें कितनी अनुमति देते हैं। ये चीजें लिमिटेड होनी चाहिए। अगर मेरी बीवी या गर्लफ्रेंड होती। वह स्टेज पर फोटो लेने जाती और ऐसा कुछ हो जाता तो मैंने उन्हें बहुत पीटा होता। एक सिंगर के तौर पर मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, शायद उस वक्त वहां का माहौल कुछ वैसा ही रहा होगा। फिर भी हमें अपने लिए एक लिमिट रखनी चाहिए। एक दायरा रखें।'
बिगड़े हैं आदित्य नारायण
उदित नारायण आदित्य नारायण भी पब्लिक में कई बार गुस्सा दिखा चुके हैं। एक कॉन्सर्ट में आदित्य ने माइक भी फेंक दिया था। जब अमित से उनके व्यवहार के बारे में पूछा गया तो बोले, 'मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि यह बहुत ही अनप्रोफेशनल था और दर्शाता है कि आप कितने बिगड़े हुए हैं। बेशक मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानता, हो सकता है कि वह अच्छे इंसान हों। उनका जो विजुअल वायरल था, उससे कह सकता हूं कि बहुत बिगड़ा हुआ रवैया था।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


