
मैं ऐसी फिल्म नहीं कर सकता जिसमें… टॉक्सिक के सीन पर बवाल के बीच यश का पुराना इंटरव्यू वायरल
यश के टॉक्सिक मूवी में इंटीमेट सीन पर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी के बीच लोग उनका एक पुराना इंटरव्यू खोज लाए हैं। इसमें वह कभी बोल्ड सीन ना करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने क्या कहा था, देखें वीडियो।
यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के एक बोल्ड सीन को लेकर विवाद हो गया है। उनके बर्थडे पर रिलीज किए गए टीजर में यश एक कब्रिस्तान में गाड़ी के अंदर लड़की के साथ इंटीमेट होते हैं। उनके इंटीमेट होने से गाड़ी इस तरह से हिलती है कि ट्रिगर दबने से वहां ब्लास्ट हो जाता है। यह सीन कई लोगों को आपत्तिजनक लग रहा है और सेंसरबोर्ड तक इसकी शिकायत भी पहुंच चुकी है। इस बीच यश का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वह बोलते हैं कि वह ऐसा कोई सीन नहीं कर सकते जिसे मां-बाप के सामने देखने में असहज हों।
पुराने इंटरव्यू में क्या बोले थे यश
यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के इंट्रोडक्शन का विवादित टीजर बीती 8 जनवरी को उनके बर्थडे पर रिलीज हुआ। इसमें उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिया है जिस पर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं। इस बीच यश का पुराना इंटरव्यू वायरल है। इसमें वह बोल रहे हैं, 'मैं ऐसा कोई सीन नहीं करूंगा जिसे अपने पेरेंट्स के सामने देखने में असहज हो जाऊं।' यहां देखें वीडियो
क्या है टॉक्सिक का विवादित टीजर
टीजर किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन जैसा लग रहा था। सीन देखकर हिंट मिल रहा है कि यह दो गैंग्स की दुश्मनी का मामला है। एक गैंग के मेंबर का अंतिम संस्कार होता है और यश वहां गाड़ी से पहुंचते हैं। गाड़ी में अमेरिकन एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट होते हैं, बाहर से गाड़ी ऐसे हिलती दिखाई देती है जिससे बम ब्लास्ट हो जाता है। इस टीजर पर कई लोगों ने अपनी अपनी अलग-अलग राय दी है। आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने कर्नाटक स्टेट कमिशन फॉर विमिन से शिकायत भी कर दी है और वहां से आगे शिकायत सेंसर बोर्ड तक पहुंची है।
कुछ ने किया ट्रोल तो कुछ सपोर्ट में आए
यश की इस क्लिप पर भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। Reddit पर यह क्लिप पोस्ट करके एक ने लिखा है, यश का पाखंड। कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी लिख रहे हैं कि वक्त के साथ लोग बदल जाते हैं। एक ने लिखा है, उस वक्त यश का यही मानना होगा लेकिन अब उनके विचार बदल गए होंगे। टॉक्सिक का धुरंदर से क्लैश है। यह 19 मार्च को रिलीज हो रही है। मूवी में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत एक्ट्रेस हैं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




