वो एक्टर जिसका हुआ था भयानक कार एक्सिडेंट, अस्पताल का बिल चुकाने के नहीं थे पैसे, सलमान ने की थी मदद
राजपाल यादव की इस मुसीबत की घड़ी में इंडस्ट्री के तमाम लोग उनके साथ खड़े हैं। राजपाल यादव को मदद करने वालों में सलमान खान का नाम भी शामिल है। यह कोई पहली बार नहीं है जब सलमान किसी एक्टर की मदद कर रहे हैं। आज हम आपको उस एक्टर के बारे में जिसकी एक बार सलमान खान ने मदद की थी।

राजपाल यादव इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। जेल में बंद राजपाल यादव की तरफ इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। राजपाल यादव की मदद करने वालों में सलमान खान का नाम भी शामिल है। ये कोई पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने किसी एक्टर की मदद की हो। इससे पहले भी कई बार सलमान खान ने मुश्किल वक्त में एक्टर्स का साथ दिया है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिनके जीवन में एक वक्त आया कि वो अस्पताल में भर्ती हुए और उनके पास अस्पताल के बिल चुकाने के पैसे नहीं थे। तब सलमान खान ने उस एक्टर के अस्पताल के बिल चुकाए थे।
छोटे-छोटे रोल्स में नजर आया ये एक्टर
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम है आनंद बलराज। आनंद बलराज को अपने करियर में सिर्फ छोटे-छोटे रोल्स ही मिले। उन्हें कभी भी कोई बड़ा रोल नहीं मिला जबकि आनंद कि पिता ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने के एक जानेमाने एक्टर थे। उनके पिता का नाम था बलराज विज। वहीं, आनंद के बड़े भाई एक बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं जिनका नाम है दीपक बलराज विज।
1972 में मिली पहली फिल्म, हो गई थी फ्लॉप
आनंद ने बहुत छोटे पर ही तय कर लिया था कि वो एक एक्टर बनेंगे। उन्हें 1972 में पहली फिल्म मिली जिसका नाम था 'आगे बढ़ो'। आनंद बलराज की वो फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद 1973 में आनंद को एक और फिल्म ऑफर हुई। इस फिल्म का नाम था राजू मेरा नाम, लेकिन ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और इसके बाद आनंद को मेन लीड में कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई।
रवि चोपड़ा की फिल्मों में किया काम
जब आनंद को कोई लीड रोल ऑफर नहीं हुए तो उन्होंने अपने दोस्त रवि चोपड़ा (बीआर चोपड़ा के बेटे) की फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। उन्होंने द बर्निंग ट्रेन और तुम्हारी कसम जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए।
मॉडलिंग में हाथ लगी सफलता
आनंद को फिल्मी करियर में सफलता नहीं मिल रही तो उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया। मॉडलिंग में आनंद को सफलता मिली। उन्होंने कई बड़े फैशन शोज किए। ऐसे ही एक फैशन शो में सुभाष घई की नजर आनंद पर पड़ी और उन्होंने फिल्म राम-लखन उन्हें ऑफर की। फिल्म में आनंद पर एक गाना (मैं हूं वो हीरो) भी फिल्माया गया। इसके बाद आनंद कई फिल्मों में निगेटिव किरदार करते भी नजर आए।
2012 में खुद डायरेक्ट की फिल्म
आनंद को कभी उस तरह की सफलता एक्टिंग के करियर में नहीं मिली। साल 2012 में आनंद एक फिल्म का ऐलान किया। उन्होंने पार्टनशिप में फिल्म को प्रोड्यूस किया। फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट भी किया।
सलमान खान ने चुकाया अस्पताल का बिल
इस फिल्म का नाम था दाल में कुछ काला है। इस फिल्म में आनंद ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक को इंट्रोड्यूस किया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। आनंद को काफी नुकसान हुआ। उनका सारा पैसा डूब गया। इसी दौरान आनंद पर एक और मुसीबत टूट पड़ी।
आनंद बलराज का बहुत बुरा कार एक्सिडेंट हो गया था। इस एक्सिडेंट में आनंद के दोनों घुटनों में काफी चोट आई और कई महीनों तक आनंद बिस्तर पर पड़ गए। उस वक्त आनंद के पास अस्पताल के बिल भरने के पैसे तक नहीं थे। तब सलमान खान ने उनके अस्पताल के बिल चुकाए थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


