भूल जाइए ‘हेरा फेरी 3’? अब अक्षय-परेश की इस कॉमेडी का बनेगा पार्ट 2, इशारों-इशारों में हुआ बड़ा ऐलान
Comedy Movie: 'हेरा फेरी 3' के बीच डायरेक्टर राज शांडिल्य ने अक्षय कुमार और परेश रावल की दूसरी कल्ट कॉमेडी फिल्म के सीक्वल का हिंट दिया है।

‘हेरा फेरी 3’ विवादों में फंसकर रह गई। इस बीच निर्देशक राज शांडिल्य ने अक्षय कुमार और परेश रावल की दूसरी कॉमेडी फिल्म के सीक्वल का हिंट दिया है। राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘बस थोड़ा और इंतजार…उसके बाद सारे SIGNAL खुलने वाले हैं…।’ बता दें, ‘सिग्नल’ फिल्म ‘भागम भाग’ का पॉपुलर गाना है, जिसे प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया था और रेमो फर्नांडीस व सुजैन डी'मेलो ने गाया था।
परेश रावल के रिप्लाई ने बढ़ाई उत्सुकता
फैंस के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटिंग बात एक्टर परेश रावल का इस पोस्ट पर कमेंट करना था। उन्होंने राज के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘ऐसा ही हो!।’ खास बात ये है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। हालांकि, गोविंदा इस सीक्वल का हिस्सा होंगे या नहीं, ये अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है।
एक 'कल्ट' फिल्म का सीक्वल
‘भागम भाग’ ने इतने सालों में एक 'कल्ट क्लासिक' फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी एक थिएटर ग्रुप के तीन लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नाटक करने लंदन जाते हैं और वहां एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में फंस जाते हैं।
विवादों में फंसी थी ‘भागम भाग 2’
‘भागम भाग 2’ को प्रोडक्शन स्टेज तक पहुंचने से पहले कुछ कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
मार्च 2026: राज शांडिल्य इस फिल्म के डायरेक्टर के रूप में प्रोजेक्ट से जुड़े।
ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने कर दिया कन्फर्म, अभी नहीं बन रही हेरा फेरी 3, बोले- थोड़ा मंत्र पढ़ना पड़ेगा
विवाद की वजह: राज ने पहले प्रोड्यूसर एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की थी। ‘भागम भाग 2’ एकता की फिल्म नहीं है। ऐसे में ‘भागम भाग 2’ का हिस्सा बनने से पहले राज को एकता के बैनर से एनओसी लेना था। हालांकि, उन्होंने एनओसी नहीं लिया और कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन हो गया था। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने राज पर आरोप थे कि उन्होंने उनकी तीसरी फिल्म बनाने से पहले लिया गया एडवांस पैसा नहीं लौटाया था और बाहर का प्रोजेक्ट साइन कर लिया था।
मई 2026 में समझौता: आखिरकार मई में दोनों के बीच का ये विवाद सुलझ गया और दोनों ने इंस्टाग्राम पर साथ में तस्वीरें भी शेयर कीं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

