धमाल 4 के पिछले तीन सीक्वल्स का बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल? एक ने कमाए थे सिर्फ 45.63 करोड़
Dhamaal Sequels Box Office Collection: धमाल 4 आज यानी 10 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के बीच जानते हैं फिल्म के सीक्वल्स का बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल?

डाअजय देवगन, रितेश देशमुख की फिल्म धमाल 4 आज यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। धमाल 4 से पहले इस फिल्म के तीन सीक्वल्स रिलीज हो चुके हैं। धमाल 4 से फैंस को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इस सीक्वल की हर फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया है। धमाल 4 की रिलीज के बीच जानते हैं धमाल सीक्वल की पिछली तीन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल।
धमाल: इस सीक्वल की सबसे पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। धमाल को इंद्र कुमार ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म 7 सितंबर, 2007 को रिलीज हुई थी। धमाल का बजट 19 करोड़ रुपये था। boxofficeindia.com के मुताबिक, धमाल ने भारत में 45.63 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट साबित हुई थी।
कास्ट: संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, आशीष चौधरी, जावेद जाफरी, गोवर्धन असरानी, संजय मिश्रा, विजय राज, मनोज पाहवा
डबल धमाल: सीक्वल का दूसरा पार्ट डबल धमाल है। डबल धमाल का बजट 29 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 61.23 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज थी। इस फिल्म को भी इंद्र कुमार ने ही डायरेक्ट किया था।
कास्ट: कंगना रनौत, मलिका शेरावत, सतीश कौशिक, संजय दत्त, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, प्रेम चोपड़ा, जाकिर हुसैन
टोटल धमाल: ये फिल्म 22 फरवरी, 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 113 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 180.68 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को भी इंद्र कुमार ने ही डायरेक्ट किया था।
कास्ट: अजय देवगन, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा, अरशद वारसी, ईशा गुप्ता, जॉनी लीवर और मनोज पाहवा
धमाल 4 की बारे में जानकारी
धमाल 4 की बात करें तो ये फिल्म भी इंद्र कुमार ने ही डायरेक्ट की है। इस फिल्म में अजय देवगन, रवि किशन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर जैसे कलाकारों ने काम किया है। इंद्र कुमार ने इस फिल्म का ऐलान साल 2024 में किया था। फिल्म का शूट 6 सितंबर, 2025 को पूरा हुआ था। धमाल 4 पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन धुरंधर से बॉक्स ऑफिस क्लैश को टालने के लिए फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। धमाल 4 को सीबीएफसी से U/A 13+ certificate मिला है। ये एक एक्शन, एडवांचर कॉमेडी फिल्म है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


