'पोते की बीवी को लेने पाकिस्तान जाएंगे', गदर 3 को लेकर सनी देओल ने दिया हिंट?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Gadar 3: बंटवारा 1947 के एक्टर सनी देओल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में गदर 3 के आइडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। गदर फ्रेंचाइजी सनी देओल की सबसे फिल्मों में से एक है। 

Sunny Deol on Gadar 3
गदर 3 पर सनी देओल की प्रतिक्रिया

सनी देओल की बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच सनी देओल ने गदर 3 को लेकर बात की। गदर फ्रेंचाइजी सनी देओल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। अब एक पॉडकास्ट में सनी देओल ने गदर 3 के आइडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सनी देओल को बताया गया कि गदर 3 के लिए एक फैन ने एक आइडिया दिया है। फैन का आइडिया सुनकर सनी देओल ने कहा- बुरा नहीं है।

गदर 3 की क्या होगी कहानी?

शुभांकर मिश्रा संग खास बातचीत पर सनी देओल ने गदर 3 की आइडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शुभांकर मिश्रा ने फैंस के कमेंट पढ़ते हुए कहा- एक फैन ने लिखा गदर 1 में अपनी बीवी को लेने पाकिस्तान गए थे। दूसरे में बेटे के साथ उसकी बीवी को लेने पाकिस्तान गए थे, तो क्या ये मान लिया जाए कि गदर 3 में पोते के साथ उसकी बीवी को लेने पाकिस्तान जाएंगे?

फैन का आइडिया सुन हंस पड़े सनी देओल

शुभांकर का ये सवाल सुनकर सनी देओल हंसे और मजाकिया अंदाज में कहा कि बुरा आइडिया नहीं है। इसके बाद सनी देओल ने कहा- शर्मा जी (अनिल शर्मा) को बताना पड़ेगा। इसके बाद सनी देओल गदर के अपने किरदार तारा सिंह के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने कहा गदर एक अच्छा महसूस कराने वाली फिल्म रही है। किरदारा तारा सिंह लोगों का प्यारा है।

गदर 1 और 2, दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर थीं बड़ी हिट

गदर फ्रेंचाइजी की बात करें तो गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। गदर 1 को अनिल शर्मा ने ही डायरेक्ट किया था। गदर 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी अनिल शर्मा ने ही डायरेक्ट किया था। गदर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

गदर 3 के बारे में क्या बोले थे डायरेक्टर अनिल शर्मा?

गदर 2 की रिलीज के बाद एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने गदर 3 के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो गदर 3 तभी बनाएंगे जब उन्हें एक अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी। उन्होंने कहा था, "...मेरे लिए, अगर 'गदर' की कहानी एक बम थी, तो मैं 'गदर 2' तभी बनाता अगर मुझे एटम बम जैसी कहानी मिलती, और उसने इतिहास रचा। अब, अगर मुझे न्यूक्लियर बम जैसी कहानी मिलेगी, तभी मैं इसे (गदर 3) बनाऊंगा।"

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'पोते की बीवी को लेने पाकिस्तान जाएंगे', गदर 3 को लेकर सनी देओल ने दिया हिंट?