समय रैना के रोस्टिंग विवाद के बीच अमिताभ बच्चन का पोस्ट हुआ वायरल, लिखा- 'अपनी 'मनमानी' बंद...'
बीते दिनों एक्टर एजाज खान ने भी समय रैना की इस हरकत पर उन्हें लताड़ लगाई और उन्हें धमकी दे डाली। ऐसे में अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में एंग्जाइटी और नए आइडियाज को बैलेंस करने के बारे में लिखा है।

कॉमेडियन समय रैना ने कंट्रोवर्सी के बाद अपने नए स्टैंड-अप शो 'स्टिल अलाइव' (Still Alive) से धमाकेदार वापसी की है। नए शो की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर से समय रैना विवादों में आ गए हैं। समय ने अपने स्पेशल 'स्टिल अलाइव' शो में अमिताभ बच्चन पर एक जोक मारा था, जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हो रही है। बीते दिनों एक्टर एजाज खान ने भी समय रैना की इस हरकत पर उन्हें लताड़ लगाई और उन्हें धमकी दे डाली। ऐसे में अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में एंग्जाइटी और नए आइडियाज को बैलेंस करने के बारे में लिखा है। बिग बी के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर सभी का ध्यान खींचा है।
'इंटरनेट का तूफान इतना तेज चलता है कि...'
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'हर दिन नए विचार और कल्पनाएं लेकर आते हैं और हर एक को उतनी ही लगन से आगे बढ़ाने की इच्छा भी, जितनी उसकी जरूरत हे। यह सब एक ही बार में नहीं किया जा सकता, इसलिए आप 'एक समय में एक' के सिद्धांत पर काम करते हैं... ठीक है..., लेकिन मन लगातार उन कामों की याद दिलाता रहता है कि अभी क्या-क्या करना बाकी है और उनकी चिंता भी।'
इस उम्मीद में कि मन अपनी 'मनमानी' बंद कर देगा
यही नहीं बिग बी ने आज की तेज रफ्तार दुनिया में, जहां जानकारी लगातार बदलती रहती है, किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करने की मुश्किल के बारे में भी बात की। उन्होंने आगे कहा, 'तो आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं... इस उम्मीद में कि मन अपनी 'मनमानी' बंद कर देगा, लेकिन नहीं, ऐसा नहीं होता और इंटरनेट का तूफान इतनी जोर से चलता है कि आपका ध्यान इतनी सारी चीजों की ओर खींच लेता है कि यह तय करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि 'असली चीज' क्या और कौन सी है। ऐसी चीजों की कमी, जो जरूरी हो सकती है, कभी-कभी नजरअंदाज हो जाती है या फिर आप हर चीज पर ध्यान देना चाहते हैं।'
समय ने अभिषेक के लिए कही थी ये बात
दरअसल, समय ने अपने नए स्टैंड-अप शो में कहा था, 'मन में ख्याल आ रहा था कि अमिताभ बच्चन से पूछें- सर, आपने इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए सर। यह नहीं किया ना मैंने वहां पर। मैंने यह कि मेरी दादी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं।' इस वीडियो के सामने आने के बाद एजाज खान ने उन्हें बदतमीज आदमी कहा और सुधर जाने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


