Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmid Akshaye Khanna Powerful Performance Dhurandhar Vidya Balan Old Video Saying She wants to spy him goes viral
अक्षय खन्ना की दमदार परफॉर्मेंस के बीच वायरल हो रहा विद्या बालन का 11 साल पुराना वीडियो, की थी एक्टर पर जासूसी की बात

अक्षय खन्ना की दमदार परफॉर्मेंस के बीच वायरल हो रहा विद्या बालन का 11 साल पुराना वीडियो, की थी एक्टर पर जासूसी की बात

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर विद्या बालन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में विद्या बालन अक्षय खन्ना के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। विद्या बालन कहती हैं- अगर उन्हें किसी पर जासूसी करनी होगी तो वो अक्षय खन्ना पर करेंगी। 

Dec 11, 2025 11:52 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस लोगों को जबरदस्त लगी है। सोशल मीडिया पर उनकी ही चर्चा हो रही है। अक्षय खन्ना की जबरदस्त परफॉर्मेंस के बीच विद्या बालन का एक 11 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में विद्या बालन कहती नजर आ रही हैं कि अगर उन्हें किसी की जासूसी करने का मौका मिला तो वो अक्षय खन्ना की जासूसी करेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

11 साल पुराना वीडियो हो रहा वायरल

ये वीडियो साल 2014 का जब विद्या बालन अपनी फिल्म बॉबी जासूस प्रमोट कर रही थीं। उस वक्त विद्या बालन से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि अगर किसी एक व्यक्ति पर उन्हें जासूसी करनी होती तो वो किसपर करेंगी?

ये भी पढ़ें:अक्षय खन्ना के वायरल डांस की नहीं हुई थी कोरियोग्राफी, बस थिरकने लगे थे और…

अक्षय पर क्यों जासूसी करना चाहती थीं विद्या बालन?

इस सवाल के जवाब में विद्या बालन ने कहा था कि अगर वो किसी एक व्यक्ति पर जासूसी करेंगी तो वो होंगे अक्षय खन्ना। उन्होंने कहा था- "मैं जानना चाहती हूं कि वो कहां गायब हो गए हैं। आपको नहीं लगता? वो कितने अच्छे एक्टर हैं और वो बस गायब हो गए हैं।"

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

विद्या का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- और अब जब अक्षय खन्ना आ गए हैं तो विद्या बालन गायब हो गई हैं। एक दूसरे एक्टर ने लिखा- देखो, लोगों को हमेशा से पता था कि वो कितने अच्छे एक्टर हैं। उनकी फिल्में काम नहीं कीं। लेकिन मुझे नहीं लगता कोई कभी भी उनके टैलेंट को सवाल कर सकता है। एक ने लिखा- अक्षय इज बैक।

ये भी पढ़ें:अक्षय खन्ना ने कभी क्यों नहीं की शादी? बताई थी ऐसी वजह कि सोच में पड़ जाएंगे
Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।