एक फ्रेम में नजर आए शाहरुख, सलमान और आमिर, इस यूट्यूबर ने शेयर की तस्वीर

एक फ्रेम में नजर आए शाहरुख, सलमान और आमिर, इस यूट्यूबर ने शेयर की तस्वीर

संक्षेप:

ग्लोबल यूट्यूबर जिमी डोनल्डसन जिन्हें मिस्टर बीस्ट के नाम से जाना जाता है उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर एक खास वजह से भारत में भी लोकप्रिय हो रही है। इस तस्वीर में फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान नजर आ रहे हैं। 

Oct 17, 2025 01:28 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट यानी जिमी डोनल्डसन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर भारत में भी काफी पसंद की जा रही है। भारत में तस्वीर के पॉपुलर होने की खास वजह है। इस तस्वीर में अमेरिकी यूट्यूबर के साथ फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान- शाहरुख, सलमान और आमिर खान नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोग इस तस्वीर को देख हैरान रह गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वायरल हो रही मिस्टर बीस्ट की तस्वीर

मिस्टर बीस्ट ने शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ तस्वीर शेयर करके लिखा- इंडिया, क्या हम सबको साथ मिलकर कुछ करना चाहिए? ये तस्वीर सऊदी अरब के रियाद में इंटरनेशनल मंच पर आयोजित जॉय फोरम की बताई जा रही है।

साथ नजर आए शाहरुख, सलमान और आमिर खान

इस तस्वीर में आमिर खान ब्लैक एंड व्हाइट इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान ब्लैक शर्ट, पैंट और कोट में नजर आ रहे हैं। सलमान खान ब्लू रंग के फॉर्मल शूट में नजर आ रहे हैं।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

मिस्टर बीस्ट के साथ शाहरुख खान, सलमान और आमिर खान की तस्वीर वायरल होने के साथ सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा- ये पक्का एआई तस्वीर होगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इन तीनों को साथ में लाना अफोर्ड कर सकता है। एक तीसरे यूजर ने लिखा- तीन दिग्गज, एक स्टेज और केवल जादू।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।