लता मंगेशकर के इस गाने की हुई थी चोरी, अमेरिकी सिंगर को देना पड़ा था 4000 करोड़ का हर्जाना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर का एक आईकॉनिक सॉन्ग अमेरिकी रैपर को इतना पसंद आया कि उसने इसको कॉपी कर गाना बना दिया और बिना इजाजत।

Lata Mangeshkar
लता मंगेशकर के इस गाने की हुई थी चोरी

हिंदी सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई आईकॉनिक गाने दिए हैं। उनके गानों को आज भी काफी पसंद किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके गाने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके गानों को चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर का एक आईकॉनिक सॉन्ग अमेरिकी रैपर को इतना पसंद आया कि उसने इसको कॉपी कर गाना बना दिया और वो गाना अमेरिका के बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप 10 में शामिल हो गया। लेकिन शॉकिंग बात ये रही कि इस गाने को बनाने के लिए उसने परमीशन नहीं ली, जिसके बाद उसे 4000 करोड़ का हर्जाना देना पड़ा। आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना और वो सिंगर?

कौन साथ वो गाना?

पहले जानते हैं कौन सा था लता मंगेशकर का वो गाना? दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1981 की फिल्म ज्योति के सुपरहिट गाने "थोड़ा रेशम लगता है" (Thoda Resham Lagta Hai) की। इस गाने को लता जी ने अपनी आवाज दी थी इसका संगीत दिग्गज संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था। वहीं, ये गाना अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया था। ये गाना न सिर्फ उस दौर में बल्कि आज भी काफी पसंद किया जाता है।

ये था अमेरिकी रैपर जिसने गाने को किया था कॉपी

ये अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर थे DJ Quik थे, जिन्होंने लता मंगेशकर के आईकॉनिक सॉन्ग "थोड़ा रेशम लगता है" के म्यूजिक और बीट्स को बिना परमीशन के इस्तेमाल किया। DJ Quik ने अमेरिकी सिंगर Truth Hurts के लिए एक गाना बनाया जिसका नाम था "Addictive"। ये गाना अमेरिका के बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 9 पर आ गया था। ये अमेरिका में सुपरहिट रहा।

गाना चोरी पर देना पड़ा 4000 करोड़ का हर्जाना

बता दें कि जब भारतीय म्यूजिक कंपनी सारेगामा (Saregama) को इसका पता चला, तो उन्होंने अमेरिकी म्यूजिक लेबल (Aftermath, Interscope और Universal Music Group) के खिलाफ 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का भारी-भरकम कॉपीराइट मुकदमा ठोक दिया। कोई ने भी सेल्स रेव्यू के साथ ही इसके आगे की सभी सेल्स पर रोक लगा दी थी।

तीसरी बार इंडिया में रीक्रिएट हुआ गाना

आपको यकीन करना मुश्किल होगा कि इसके बाद इंडिया में फिर से इसी गाने को रीक्रिएट किया गया। इस अमेरिकी गाने के बाद भारत में संगीतकार हैरी आनंद ने इसी विदेशी धुन और स्टाइल से प्रेरित होकर 'कलियों का चमन' रीक्रिएट किया, जो भारत में बेहद सुपरहिट साबित हुआ।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडलता के इस गाने की हुई थी चोरी, अमेरिकी सिंगर को देना पड़ा 4000 करोड़ का हर्जाना