Gadar 2 की सक्सेस के बाद गदर 3 के लिए अमीषा पटेल ने रखी इतनी बड़ी शर्त, कहा- मैं फिल्म तभी करूंगी जब मुझे...
- 22 साल बाद एक बार फिर सकीना और तारा सिंह की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसे में अब दर्शकों को अनिल शर्मा की गदर फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।

Ameesha Patel On Gadar 3: बॉलीवुड अमीषा पटेल एक बार फिर से फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में आई हैं। अनिल शर्मा की ये 'गदर 2' साल 2023 में रिलीज हुई है। ये फिल्म 2021 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी और अमीषा की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था। वहीं, 22 साल बाद एक बार फिर सकीना और तारा सिंह की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसे में अब दर्शकों को अनिल शर्मा की गदर फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, इसी बीच अमीषा ने बताया कि वो गदर 3 को करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक बड़ी शर्त रखी है।
फैन ने सकीना से पूछा गदर 3 को लेकर सवाल
दरअसल, अमीषा पटेल ने हाल ही में एक्स (ट्विटर) पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने उनसे कई सारे सवाल पूछे। इसी दौरान एक फैन ने अमीषा से गदर 3 को लेकर सवाल किया। उसने एक्ट्रेस से पूछा, 'क्या गदर 3 में आपका स्क्रीन टाइम बढ़ाया जा सकता है? मैं सच में उन सीन में (गदर 2) सो गया था जहां आप नहीं थीं। मैं अपनी मेहनत की कमाई से आपको देखने के लिए थिएटर जाता हूं।'
इस शर्त पर गदर 3 में करेंगी काम
अमीषा पटेल ने फैन ने इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा, 'सबसे पहले... गदर 2 एक बेहतरीन फिल्म थी और स्क्रीनप्ले को स्क्रिप्ट के अनुसार ही रखा गया था। अगर आप चाहते हैं कि आपकी फिल्म को पसंद किया जाए तो इसे प्रायोरिटी देना बहुत जरूरी है। एक अभिनेता के तौर पर कोई स्वार्थी नहीं हो सकता है और उसे अपनी जरूरतों से पहले फिल्म को रखना चाहिए। मुझे सकीना (गदर का किरदार) बहुत पसंद है और मैं सकीना के प्रति आप सभी के प्यार की कद्र करती हूं। लेकिन हां, अगर मुझे गदर 3 ऑफर हुई, तो मैं निश्चित रूप से तभी करूंगी जब मुझे स्क्रिप्ट बहुत ज्यादा पसंद आएगी, जैसा कि मैं गदर 1 में थी।'
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


