गदर 2 के एक सीन के दौरान लगभग मर गई थीं अमीषा, कहा- रियल लाइफ तारा सिंह आए और...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमीषा पटेल ने हाल ही में गदर 2 के एक सीन के दौरान का एक्सपीरियंस शेयर किया जहां वह बेहोश हो गई थी और कई घंटे के बाद उठीं। इतना ही नहीं उनके आस-पास के लोगों को तो लगा था कि वो मरने वाली हैं।

अमीषा पटेल

गदर 2 साल 2023 की सुपरहिट फिल्म में से एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल की स्टोरी ने दर्शकों का खूब दिल जीता। अब अमीषा ने हाल ही में बताया कि कैसे फिल्म के एक सीन के दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह 3-4 घंटे तक उठी ही नहीं। लोगों को लगा कि वह मर तो नहीं गईं। इतना ही नहीं सनी देओल फिर रियल लाइफ तारा सिंह बनकर उनकी मदद करने आए।

क्या हुआ था अमीषा के साथ

जार्प मीडिया को दिए इंटरव्यू में अमीषा ने कहा, 'मैं मेंटली और फिजकली काफी थक गई थी। मैंने फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा जी से कहा था कि मैं बीमार हो जाऊंगी, प्लीज पानी को गरम रखना। उन्होंने कहा हां पानी गरम ही होगा, परेशान मत हो। लेकिन जब मैं शूट पर गई मैंने सिर्फ पतला कॉटन का सलवार कमीज पहना था। यही दिक्कत है कि हिरोइन को हीरो की तरह जैकेट्स नहीं देते हैं। हीरो तो कुर्ता-पजामा के अंदर वॉर्मर्स भी पहन लेते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं कर सकते। पहली बार जब मेरे ऊपर पानी गिरा मैं शॉक थी क्योंकि काफी ठंडा था।'

अमीषा ने बताया कि कैसे क्रू फिर उन्हें वॉर्म रखने के लिए पूरी मेहनत कर रही थी, कोई उनके पैर रब कर रहा था किसी ने उन्हें ब्रांडी दी। लेकिन इतना करने के बाद भी अमीषा की हालत खराब होती जा रही थी।

बेहोश हो गई थीं अमीषा

अमीषा ने बताया, 'सीन के शूटिंग के बाद कई लोगों को नहीं पता, लेकिन मेरा स्टाफ जानता है कि वे मुझे उठाकर मेकअप रूम तक लेकर गए। मैं बेहोश हो गई थी। मैं 3-4 घंटे तक उठी नहीं। लोगों को लगा मैं मर गई। मैं ऐसी स्टेज पर पहुंच गई थी कि लोग बोलने लगे कि ये बच नहीं पाएगी। उन्होंने मुझे वूलन ब्लैंकेट्स में कवर कर दिया। जब मैं 4 घंटे बाद उठी और आंख खोली तो मैं यही बोली कि मैं कहां हूं। मुझे कुछ नहीं पता था कि इन 4 घंटे में क्या हुआ।'

सनी ने क्या किया था

अमीषा ने बताया कि ऐसे वक्त पर कैसे सनी देओल उनका सपोर्ट करते रहे। एक्ट्रेस बोलीं, 'सनी सर मेरी लाइफ के रियल तारा सिंह हैं। वह हमेशा सकीने के साथ थे जब भी उसे जरूरत थी। आप विश्वास नहीं करेंगे वह अपने रूम से ब्ल्ड प्रेशर मशीन लेकर आए और मेरा ब्ल्ड प्रेशर चेक किया। मेरा टम्प्रेचर चेक किया। हमारा मुंबई में कॉमन डॉक्टर है तो सनी उन्हें कॉल करते रहे क्योंकि वहां के डॉक्टर्स मुझे इंजेक्शन लगाना चाहते थे।'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।