अमीषा पटेल बोलीं बॉलीवुड में हो रहा बदलाव, कहा- नाकाबिल लोगों को मिल रहा…
अमीषा पटेल का कहना है कि बॉलीवुड में अब कई चीजें ठीक हो रही हैं। पहले से काफी बदलाव आ गए हैं। जो डिजर्विंग हैं उन्हें क्रेडिट मिल रहा है और जो नाकाबिल हैं उन्हें रिएलिटी चेक।

अमीषा पटेल उन सेलेब्स में से हैं जो कभी किसी भी मुद्दे पर बात करने से झिझकती नहीं हैं। अब अमीषा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आस्क मी सेशन रखा और इस दौरान फैंस से बात की और उनके कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान अमीषा ने बिना नाम लिए कहा कि कोविड के बाद से इंडस्ट्री के कई नॉन डिजर्विंग लोगों को रिएलिटी चेक मिला है।
डिजर्विंग लोगों को मिलता है क्रेडिट
दरअसल, एक फैन ने पूछा कि एक चीज ऐसी क्या है जो आपको स्माइल करवाती है तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये देखकर कि कैसे कोविड के बाद से इकॉनोमिक्स बदल गई है और सभी करेक्शन होने लगी है इंडस्ट्री में। सभी जो डिजर्विंग लोग हैं उन्हें उनका क्रेडिट मिल रहा है। वहीं नॉन डिजर्विंग को रिएलिटी चेक मिल रहा है।’
जिन एक्ट्रेसेस को होती जलन उस पर क्या बोलीं
एक फैन ने कहा कि उसने कहो ना प्यार है 10 बार देखी है थिएटर्स में और कई एक्ट्रेसेस हैं जो उनसे जलती हैं। इस पर अमीषा ने कहा, इतने अच्छे शब्दों के लिए शुक्रिया। कई एक्ट्रेसेस ने अपनी लाइफ में काफी कुछ अचीव किया है। हमें एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करनी चाहिए। इसको जलन नहीं बल्कि अप्रिशिएशन बोलते हैं और अगर कोई जलता है तो हमें क्या? होनो दो जलन।
अमीषा की फिल्में
अमीषा के बारे में बता दें कि उन्होंने 5 साल के लंबे ब्रेक के बाद साल 2023 में फिल्म गदर 2 से कमबैक किया था। फिल्म में उनकी और सनी देओल की जोड़ी ने कमाल कर दिया था। मूवी ने वर्ल्डवाइड 686 करोड़ की कमाई की थी।
लास्ट अमीशा फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म तौबा तेरा जलवा में नजर आई थीं। फिल्म को भले ही नेगेटिव रिव्यू मिला था, लेकिन अमीषा की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।
अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार
अमीषा ने फिलहाल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि वह जल्द किसी अच्छे प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



