अमीषा पटेल का दावा, बिना बताए बदल दिया था गदर 2 का क्लाइमेक्स, डायरेक्टर को अब लगता है बुरा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमीषा पटेल फिल्म गदर 2 की रिलीज के दौरान कई शॉकिंग दावे कर चुकी हैं। अब अमीषा ने एक बार फिर नया दावा किया है। उन्होंने गदर 2 के क्लाइमेक्स को लेकर बताया है।

अमीषा पटेल का दावा, बिना बताए बदल दिया था गदर 2 का क्लाइमेक्स, डायरेक्टर को अब लगता है बुरा

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट थी और इसमें अमीषा ने सकीना का किरदार निभाया था। फिल्म जब रिलीज हुई थी जब तब अमीषा ने फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा को लेकर विवादित कमेंट किए थे। अब अमीषा ने फिर फिल्म को लेकर शॉकिंग कमेंट दिया है। अमीषा का दावा है कि फिल्म का क्लाइमेक्स उन्हें बिना बताए बदल दिया था और डायरेक्टर को भी अब इस चीज का पछतावा है।

गदर 2 का क्लाइमेक्स

दरअसल, एक्स जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था उसमें फैन ने अमीषा से पूछा कि क्या क्लाइमेक्स में वह विलेन को मारने वाली थीं तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि हां क्लाइमेक्स में बिना उन्हें बताए बदलाव किए गए थे। उन्होंने लिखा, 'हां सकीना को बताया गया था कि वह विलेन को मारेगी, लेकिन क्लाइमेक्स में ऐसा नहीं हुआ। खैर जो हो गया सो हो गया। अनिल जी परिवार की तरह है और उन्हें पता है सब। मुझे पता है उन्हें भी बुरा लगा होगा। गदर 2 पहले ही इतिहास रच चुका है। टाइम अब आहे बढ़ने का है।'

पहले भी किए खुलासे

बता दें कि इससे पहले हिन्दुस्तान टाइम्स सिटी को किए इंटरव्यू में अमीषा ने बताया था कि उन्होंने और सनी ने गदर में काफी बदलाव किए थे। खैर काफी क्रिएटिव डिफ्रेंस के बाद भी अमीषा ने कहा कि वह अनिल की काफी रिस्पेक्ट करती हैं। अमीषा ने यह भी का था कि फिल्म के पहले पार्ट के दौरान वे असिस्टेंट डायरेक्टर्स के साथ अपने आइडिया डिस्कस करते रहते थे। कई बार इस वजह से लड़ाई हो जाती थी, लेकिन फिर भी बाद में सब ठीक हो जाता था।

अमीषा के बारे में बता दें कि वह लास्ट फिल्म तौबा तेरा जलवा में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया। अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।