तेरे नाम ना करने पर अमीषा पटेल को अफसोस, बोलीं- सलमान खान ने ऑफर किया था, लेकिन तब मैं...
अमीषा पटेल का कहना है कि उन्हें सलमान खान की फिल्म तेरे नाम ऑफर हुई थी। यहां तक कि सलमान ने खुद उन्हें स्टोरी बताई थी, लेकिन उन्होंने एक वजह से मना कर दिया था।

सलमान खान की फिल्म तेरे नाम तो आप सबने देखी है। फिल्म में सलमान का राधे किरदार काफी हिट हुआ था। इसमें सलमान के साथ भूमिका चावला लीड रोल में थीं। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी हिट रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए पहले सलमान, अमीषा पटेल को लीड रोल में चाहते थे। अमीषा ने हाल ही में इस पर बात की और कहा कि काश मैं मना नहीं करती।
क्यों अमीषा पटेल ने किया था मना
अमीषा ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा, ‘काश मैं मना नहीं करती। लेकिन उस वक्त जब सलमान ऑफर की थी तब सिर्फ गाने बन चुके थे और ये फिल्म का आइडिया और कहानी थी। उन्होंने मुझे नरेट किया, गाने भी सुनाए। तब ना डेट्स तय थी और यह भी नहीं पता था कि डायरेक्ट कौन करेगा। सलमान तेरे नाम को लेकर काफी एक्साइटेड थे। जब फाइनल हुआ, तब सतीश कौशिक जी बोर्ड पर आए। फिर मैं बिजी हो गई थी और दूसरे प्रोजेक्ट को करने वाली थी।’
अमीषा बोलीं मेरा नुकसान हुआ
अमीषा ने बताया कि वो फिल्म कई डायरेक्टर्स के पास गई। कुछ नहीं था और बतौर एक्टर मैं उन्हें टाइम नहीं दे पाई। अगर सलमान मेरे पास सेट डेट और सेट डायरेक्टर की डिटेल लेकर आते तो मैं फिल्म करती। मैं फिर तेरे नाम जैसी फिल्म मना नहीं करती। वो कितनी खूबसूरत फिल्म थी और मुझे कहानी बहुत पसंद आई थी। मुझे गाने बहुत पसंद आए थे। तो हां ये मेरा नुकसान हुआ।
तेरे नाम तो सतीश कौशिक ने किया था डायरेक्ट
तेरे नाम के बारे में बता दें कि इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था। बतौर एक्टर सबको हंसाने वाले सतीश ने इस फिल्म के जरिए कई लोगों को रुलाया है। फिल्म में सलमान, भूमिका के अलावा रवि किशन भी थे। यह तमिल फिल्म सेतु का हिंदी रीमेक था।
अमीषा की प्रोफेशनल लाइफ
अमीषा पटेल ने साल 2018 में रिलीज हुई भैयाजी सुपरहिट के बाद एक लंबा ब्रेक लिया था और फिर 2023 में गदर 2 के जरिए उन्होंने सनी देओल के साथ ब्लॉकबस्टर मूवी दी। इस फिल्म में वह दोबारा सखीना बनी थीं, फैंस उन्हें दोबारा उस रूप में देखकर काफी खुश हुए थे। वहीं तारा सिंह और उनकी जोड़ी ने गदर 2 को उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक बना दिया था। इसके बाद वह साल 2024 में तौबा तेरा जलवा में नजर आई थीं जो कि चली नहीं। अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


