
अमीषा पटेल बोलीं, धरम जी की हालत बहुत नाजुक थी, हम सब हॉस्पिटल सिर्फ…
अमीषा पटेल दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के जाने से दुखी हैं। वह न्यूयॉर्क में हैं इसलिए उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाईं और न ही उन्होंने देओल परिवार में से किसी से बात की है।
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैन्स सदमे में हैं। उनके अंतिम संस्कार में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सलीम खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रेखा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों ने पहुंचकर आखिरी सम्मान दिया। हालांकि, अमीषा पटेल इस वक्त न्यूयॉर्क में होने की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं।
अमीषा ने बताया कि उन्होंने अब तक देओल परिवार से संपर्क नहीं किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि परिवार को इस समय प्राइवेसी की जरूरत है। न्यूज18 से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक देओल परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं की है। वे बहुत इमोशनल दौर से गुजर रहे हैं। मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती हूं। उनके पास पहले ही काफी लोग आ-जा रहे हैं, कॉल कर रहे हैं। ऐसे समय में उन्हें किसी को सांत्वना देने की नहीं, बल्कि खुद को संभालने और कुछ वक्त अकेले रहने की जरूरत है।”
अमीषा ने यह भी बताया कि जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे और वह उनसे मिलने गई थीं, तब माहौल कितना भारी था। उन्होंने कहा, “बहुत टेंस माहौल था और उस वक्त भी उन्हें अकेला छोड़ा जाना जरूरी था। धरम जी की हालत बहुत नाज़ुक थी। शाहरुख, सलमान या मैं… हम सब सिर्फ दस मिनट के लिए वहां गए थे, सिर्फ सनी को गले लगाने के लिए। सनी खुद इस सदमे को समझ नहीं पा रहे थे, क्योंकि ये उस इंसान की बात थी जिसे वो सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




