'सच में रोमांटिक था...', हार्दिक पांड्या संग लिंकअप की खबरों पर अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को मुंबई के ताज महल पैलेस में देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत का एक वीडियो वायरल हो गया है।

Ameesha Patel Hardik Pandya
हार्दिक संग लिंकअप की खबरों पर अमीषा ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस अमीषा पटेल उन स्टार्स में से हैं जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अमीषा ने 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिलहाल 51 साल की उम्र में भी अमीषा सिंगल हैं और उनका शादी को लेकर कोई इरादा नहीं है। लेकिन उनके लिंकअप की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अमीषा का नाम एक फेम क्रिकेटर संग जोड़ा गया। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या हैं। हाल ही में दोनों का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से इंटरनेट पर इनकी लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

हार्दिक के कंधे पर हाथ रखे नजर आईं अमीषा

दरअसल, अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को मुंबई के ताज महल पैलेस में देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें 'गदर' एक्ट्रेस उन्हें अपने दोस्तों से मिलवाती हुई दिख रही हैं। इसमें एक्ट्रेस को हार्दिक के कंधे पर हाथ रखे देखा गया, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। एक X यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए ऐसा संकेत दिया कि उनकी बातचीत दोस्ती से कहीं ज्यादा थी। इसी वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'बेंगलुरु के एक होटल में पार्टी के दौरान अमीषा पटेल ने जिस तरह हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा, उससे लगता है कि रेडिट पर चल रही सारी अफवाहें सच हो रही हैं।'

अमीषा ने सुनाई खरी-खोटी

अमीषा पटेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक X यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और क्रिकेटर के साथ अपना नाम जोड़ने के लिए उसे खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने उस पल के बारे में नेटिजन की सोच पर तंज कसते हुए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'बिल्कुल सही कहा। हे भगवान, तुम सही हो... सच में, जिस तरह से मेरा हाथ उन पर था, वह बहुत रोमांटिक था।'इसके बाद उन्होंने उस पोस्ट करने वाले व्यक्ति पर सीधा निशाना साधा। अमीषा ने लिखा, 'मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन पक्का तुम्हारी कोई दोस्त भी लड़की नहीं होगी। ऐसी चीजों के बारे में पोस्ट करने से पहले तुम्हें किसी लड़की को दोस्त बनाना चाहिए...।'

अमीषा पटेल

माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं हार्दिक

बता दें कि हार्दिक पांड्या मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। नताशा स्टेनकोविच से अलग होने के दो साल बाद, क्रिकेटर ने माहिका को अपनी जिंदगी में एंट्री दी। 10 अक्टूबर 2025 को, हार्दिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माहिका के साथ बीच पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिससे उनका रिश्ता 'इंस्टा-ऑफिशियल' हो गया।

अमीषा पटेल का वर्क फ्रंट

साल 2023 में, अमीषा 'गदर 2' में सनी देओल के साथ फिर से नजर आईं। इस मूवी में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। उन्होंने फिल्म में सकीना के अपने मशहूर किरदार को फिर से निभाया। इस सीक्वल में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। मई में, अमीषा पटेल ने पुष्टि की कि 'गदर 3' पर काम चल रहा है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'सच में रोमांटिक था...', हार्दिक संग लिंकअप की खबरों पर अमीषा ने किया रिएक्ट