अमीषा पटेल ने कन्फर्म किया गदर 3, बोलीं- इस बार और बड़ा धमाकेदार होगा
अमीषा पटेल जिन्होंने गदर और गदर 2 जैसी हिट फिल्म दी है, अब उन्होंने कन्फर्म किया है कि फिल्म का तीसरा पार्ट यानी गदर 3 को लेकर एक्ट्रेस ने बड़ा अपडेट दिया है।

गदर और गदर 2 की हिरोइन अमीषा पटेल ने गदर 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। अमीषा ने कन्फर्म किया कि गदर 3 आएगी और यह पहले के दोनों पार्ट से ज्यादा बड़ी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि गदर फ्रेंचाइजी के लिए 500 करोड़ मिनिमम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।
गदर 3 को लेकर क्या बोलीं
अमीषा ने लिखा, ‘गदर 3 जल्द आएगी और जब आएगी...थिएटर में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद के साथ 500 करोड़ गदर जैसे ब्रांड के लिए बॉक्स ऑफिस के लिए कम नंबर है और इस बार स्केल और स्क्रिप्ट और भी बड़ा और धमाकेदार होगा। तैयार रहिए।’
अमीषा बोलीं मेरी फेक पीआर मशीन कमजोर है
अमीषा ने फिर कुछ एक्ट्रेसेस के पीआर गेम्स को लेकर भी तंज कसा और लिखा, ‘कहो ना प्यार है, गदर 1 और गदर 2...एक नहीं पर 3 बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर बतौर हिरोइन। यह मेरे को स्टार्स की भी बड़ी हिट हैं, लेकिन मेरी फेक पीआर मशीन थोड़ी कमजोर है बाकी एक्ट्रेसेस की तरह नहीं।’
एक स्टार ग्लोबल स्टार कैसे बन सकता है
अमीषा ने यह भी लिखा कि एक स्टार ग्लोबल स्टार तभी बन सकता है जब वह पूरी दुनिया में बड़ी हिट दे। यह एक एक्टर के लिए सबसे अच्छी फीलिंग है जब उसका प्रोजेक्ट पूरी दुनिया में हिट हो। ये पीआर मशीनलरी को रोक देना चाहिए।
दरअसल, कुछ दिनों पहले अमीषा से एक फैन ने गदर 3 को लेकर सवाल किया था तो एक्ट्रेस ने कहा था कि वह सकीना के किरदार को काफी पसंद करती हैं और जो उन्हें प्यार मिला है सकीना के लिए उसकी वह काफी वैल्यू करती हैं। अगर उन्हें गदर 3 की स्क्रिप्ट पसंद आई तो वह उसे खुशी-खुशी करेंगी।
गदर 2 के जरिए अमीषा का हिट कमबैक
बता दें कि गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी ने तारा सिंह का किरदार निभाया था। वहीं अमीषा ने सकीना का। इसके बाद गदर 2 रिलीज हुई 2023 में। गदर 2 के जरिए अमीषा ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दर्शकों का प्यार खूब मिला। सनी देओल के साथ उनकी कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई।
अमीषा गदर 2 के बाद तौबा तेरा जलवा में नजर आई थीं जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म कुछ खास चली नहीं। अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई और अपडेट नहीं है। लेकिन गदर 3 आती है तो फैंस जरूर खुश होंगे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


