अमीषा पटेल ने गदर 2 को बताया धुरंधर से ज्यादा सक्सेसफुल, कहा- हम 25 साल बाद भी आइकॉनिक हैं
गदर द प्रेम कथा को 25 साल पूरे होने वाले हैं और इस मौके पर अब अमीषा ने गदर और गदर 2 को धुरंधर के दोनों पार्ट से कम्पेयर किया और अपनी फिल्मों को बेहतर बताया है।

सनी देऔल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा को इस 15 जून को 25 साल हो जाएंगे। फिल्म की 25वीं सालगिरह पर गदर की सकीना यानी अमीषा ने गदर को लेकर बात की। अमीषा ने बताया कि इस फिल्म के जरिए उनके पाकिस्तान में बहुत सारे फैंस हुए। इतना ही नहीं अमीषा का यह भी दावा है कि गदर और गदर 2 की सक्सेस धुरंधर के दोनों पार्ट से कई ज्यादा है।
पाकिस्तान की महिलाओं के आते थे फोन
अमीषा ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, ‘मुझे गदर की वजह से पाकिस्तान से काफी फैंस मिले। मेरी सेकेट्री को कई महिलाओं के कॉल आते थे और एक दिन तो एक बूढ़ी महिला का कॉल आया और कहा कि क्या अमीषा जी, पाकिस्तान को आपने रुला दिया, सकीना ने रुला दिया। कई पैरेंट्स का कॉल आता कि हमने अपनी बेटी का नाम सकीना रख दिया है।’
तब गदर की सक्सेस को सेलिब्रेट करने का मौका नहीं मिला
अमीषा ने कहा कि फिल्म को पहले दिन से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने 100 प्रतिशत के साथ ओपनिंग की थी सिंगल स्क्रीन थिएटर में नेशनल में। सिंगल स्क्रीन ऑडियंस ने फिल्म को काफी प्यार दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस का मानना है कि 2000 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड की तेज रफ्तार की वजह से उन्हें उस वक्त सेलिब्रेट करने का समय नहीं मिला। उस समय अमीषा ने 5 फिल्में की हर साल। वह एक सेट से दूसरे सेट जाती रहती थीं।
गदर को बताया धुरंधर से ज्यादा सक्सेसफुल
अमीषा ने यह भी दावा किया कि दोनों फिल्मों के थिएटर सक्सेस, धुरंधर की फ्रेन्चाइजी से ज्यादा है। वह बोलीं, हम इस जर्नी में 25 साल बाद आए हैं और हम अब भी आइकॉनिक हैं। इसके बाद पार्ट 2 आया जिसने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। गदर और गदर 2 को मिलाकर सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म बनी है, धुरंधर 1 और 2 से भी ज्यादा।
दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि गदर एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 132.60 करोड़ की कमाई की थी। वहीं साल 2023 में गदर 2 आई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 686 करोड़ की कमाई की थी।
अमीषा पटेल की फिल्में
अमीषा पटेल की बात करें तो वह लास्ट फिल्म तौबा तेरा जलवा में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म चली नहीं। यह मूवी 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से अमीषा किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


