अंबानी परिवार की गणेश पूजा में एक साथ आया बॉलीवुड, सलमान, कटरीना, आलिया ने लूटी महफिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अंबानी परिवार ने एक बार फिर गणपति का स्वागत किया है। इस जश्न में सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट हिस्सा बनीं थीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरों की बाढ़ आई हुई है। देखिए-

ambani ganesh chaturthi salman khan katrina kaif alia bhatt ranbir
अंबानी की गणेश पूजा में एक साथ आया बॉलीवुड

अंबानी परिवार हर साल गणपति बप्पा का जोरदार तरीके से स्वागत करता है। इस बार भी परिवार ने गणपति बप्पा का घर पर जोरदार तरीके से स्वागात किया। बप्पा के इस स्वागत और पूजा अर्चना में पूरी फिल्म इंडस्ट्री शामिल हुई। सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ अंबानी परिवार के इस जश्न में शामिल हुए। कटरीना कैफ और विकी कौशल ने भी महफिल लूटी। जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे के खूबसूरत एथनिक लुक को भी पसंद किया जा रहा है। करीना कपूर ने भी शान बढ़ा दी। देखिए ये तस्वीरें-

कटरीना कैफ और विकी कौशल

अंबानी की गणेश पूजा में शामिल हुई कटरीना कैफ और विकी कौशल पर सभी की नजरें टिकी रहीं। इस पार्टी में एक्ट्रेस ऑलिव ग्रीन कलर के अनारकली स्टाइल के सूट में पहुंची थीं। उनके साथ ऑफ वाइट स्टाइल के कुर्ते में विकी कौशल नजर आए।

करीना कपूर, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान

करीना कपूर, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान अपने दोनों बच्चों जेह और तैमूर के साथ नजर आए। करीना के लड्डू पीले रंग के सूट की चमक ने खूब लाइमलाइट बटोरी। सैफ ने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ था। करिश्मा गुलाबी साड़ी स्टाइल आउटफिट में नजर आई। जेह और तैमूर ने एथनिक लुक में नजर आए।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक साथ नजर आए। एक्ट्रेस ने बेबी पिंक कलर की साड़ी कैरी की हुई थी। वहीं सिद्धार्थ ने फ्लावर परमत वाला कुर्ता। दोनों ने पपराजी के सामने पोज दिया।

सलमान खान

सलमान खान इस जश्न की हाईलाइट थे। वो लाइन वाली नीली शर्ट और जीन्स में पहंचे। हेयरस्टाइल कवर करने के लिए इस बार हैट नहीं बस एक रुमाल सिर पर बांधा हुआ था। एक्टर ने पपराजी के सामने पोज दिया।

काजोल

काजोल अपने दोनों बच्चों नीसा और युग के साथ बप्पा के जश्न में शामिल हुई। इस मौके पर एक्ट्रेस ने लाल रंग की साड़ी कैरी की हुई थी। दोनों बच्चे साथ में पोज देते हुए नजर आए।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर का ये लुक उनके फैंस को पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने लहंगा-चोली स्टाइल साड़ी कैरी की हुई थी। मल्टीकलर साड़ी पर पिंक कलर निखर कर आ रहा था।

कृति सेनन

कृति सेनन अपने हर लुक में कहर ढाती हैं। उनका ये साड़ी वाला लुक खूबसूरत है। एक्ट्रेस यहां अपनी बहन नूपुर के साथ पहुंची थी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सबसे खूबसूरत कपल बनकर सामने आए। सइस मौके पर आलिया ने स्लीवलेस साड़ी कैरी की थी, रणबीर नीले रंग के कुर्ते और उस पर कोटी पहने नजर आए। वैसे ये मौका रणबीर के लिए खास भी था क्योंकि उनकी फिल्म रामायण का पहला गाना रिलीज हुआ था।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अकेले ही अंबानी के इस जश्न में शामिल हुए थे। वाइट कुर्ते में एक्टर ने सभी का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। दीपिका शायद अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से इस जश्न में शामिल नहीं हुई होंगी।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे पीले रंग की साड़ी में नजर आई। उन्होंने एकड़ अलग एअरिंग करी किए हुए थे। अनन्या ने पपराजी के सामने पोज दिया।

इन सेलेब्स के अलावा गौरी खान, रेखा, बेटी एकता कपूर के साथ जीतेंद्र पहुंचे। रितेश देशमुख और जेनेलिया, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और बहू भी गणपति के जश्न का हिस्सा बनीं थीं। सोशल मीडिया पर बप्पा के जश्न की ये तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअंबानी परिवार की गणेश पूजा में एक साथ आया बॉलीवुड, सलमान, कटरीना ने लूटी महफिल