अंबानी फैमिली के फिटनेस ट्रेनर विनोद कभी थे वॉचमैन, बताया कैसे कमाने लगे हर दिन के लाखों रुपये
अंबानी, बिरला जैसी फैमिली को फिटनेस ट्रेनिंग देने वाले विनोद चन्ना कभी सड़क पर चलने वाले सिनेमा में अमिताभ बच्चन की फिल्में देखने को तरसते थे। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि एक दिन वह उनके ट्रेनर बन जाएंगे।

सिलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना कभी घर चलाने के लिए चौकीदार की नौकरी की है। 20-25 साल पहले कभी नवरात्र में जब सड़क पर पर्दे लगाकर फिल्में चलती थीं तो वह सड़क पर पेपर डालकर रातभर मूवी देखते थे। उस समय वह राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्में देखने के लिए तड़पते थे। तब सोचा नहीं था कि एक दिन अमिताभ बच्चन के ट्रेनर बन जाएंगे। विनोद ने अंबानी और बिड़ला फैमिली सहित कई बड़े एक्टर्स को फिटनेस ट्रेनिंग दी है। उन्होंने बताया कि कैसे दादार के एक गरीब परिवार का लड़का एक दिन में 3-4 लाख रुपये चार्ज करने वाला फिटनेस ट्रेनर बन गया।
बचपन में नहीं पहनते थे चप्पल
विनोद हिंदी रश से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि कभी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के सामने बतौर ट्रेनर खड़ा होऊंगा। जब बड़ा हो रहा था तो कभी चप्पल तक नहीं पहनता था। मैं दादर के एक बहुत गरीब परिवार से हूं।'
15 साल तक बनाई बॉडी
विनोद ने बताया कि फिटनेस ट्रेनर बनने की जर्नी कैसे शुरू हुई। वह बोले, 'सिलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर बनने से पहले मैंने 15 साल तक बॉडी बिल्डिंग की है। जब आप 10-15 साल मेहनत करते हैं तो आपको इस तरह का मौका मिलता है। कई लोग जो ट्रेनिंग में सिर्फ एक या दो महीने पुराने हैं, वो पूछते हैं कि मेरे जैसे ट्रेनर कैसे बन सकते हैं जो लाखों में चार्ज करता है।'
अचानक लिया फैसला
विनोद ने बताया कि वह जहां 12 साल से ट्रेनर थे, उस जगह और सारे क्लाइंट्स को छोड़ दिया। वह बताते हैं, मैं सिद्धि विनायक मंदिर जाता था। एक दिन भगवान का नाम लिया, मेरे माइंड में पता नहीं क्या आया, मैंने वहां सारे क्लाइंट छोड़ दिए, मैं बोला बांद्रा साइड शिफ्ट होता हूं। वहां पे शायद सिलेब्रिटी लोग हैं। उनको मेरी जरूरत पड़ेगी। विनोद ने बताया कि नई जगह उन्होंने जीरो से शुरू किया।
विनम्र इंसान हैं रितेश
विनोद बॉडी बिल्डर थे तो बांद्रा जिम के ओनर ने उन्हें पहचाना और मौका दिया। वह जिम में लोगों को ट्रेनिंग देते थे फिर रितेश देशमुख के रिलेटिव ने विनोद का नाम रितेश को सजेस्ट किया। विनोद बाद में रितेश के साथ वर्ल्ड टूर पर गए। विनोद ने बताया कि रितेश के पिता सीएम थे लेकिन फिर भी वह बहुत विनम्र इंसान हैं।
ऐसे बढ़ी विनोद की डिमांड
विनोद ने बताया कि वह रितेश के साथ टूर पर गए जिसमें अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन भी थे। इसके बाद रितेश की हाउसफुल फिल्म आई। रितेश को लगा कि अक्षय कुमार और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स के बीच उन्हें अच्छा और फिट दिखना होगा। इसलिए रितेश ने विनोद को हायर किया। धीरे-धीरे विनोद की डिमांड बढ़ गई। वह हर घंटे 25000 रुपये चार्ज करने लगे। इसके बाद उन्हें अनन्या बिड़ला ने अप्रोच किया वह और ज्यादा अमाउंट दे रही थीं। विनोद ने बताया कि अपने करियर के पीक पर वह 12-12 घंटे तक काम कर रहे थे। वह बोले, 'मैंने 5-6 घर खरीदे लिए थे। मैंने 15 करोड़ का एक जिम खरीदा। वह ईशा अंबानी, अनंत अंबानी, नीता अंबानी, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय जैसे सिलेब्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


