
अमाल मलिक फंसे मुश्किल में, सिंगर पर भड़के सचेत और परंपरा; दोनों ने कहा माफी मांगो
अमाल मलिक बिग बॉस 19 शो के बाद एक मुश्किल में फंस गए हैं। अमाल पर सचेत टंडन और परंपरा काफी भड़के हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अमाल से माफी की डिमांड भी की है।
सचेत टंडन और परंपरा हिंदी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर्स हैं। दोनों की जोड़ी और आवाज को सभी काफी पसंद करते हैं। दोनों हाल ही में कबीर सिंह के गाने बेख्याली को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी पर बोल रहे हैं। दोनों ने एक वीडियो जारी किया है जिस पर उन्होंने अमाल पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अमाल मलिक को शर्म आनी चाहिए।
क्या बोले परंपरा
वीडियो में दोनों बोलते हैं कि हैल्लो, हम सचेत और परंपरा हैं और यह वीडियो इस मुद्दे पर है जो इन दिनों काफी सीरियस होता जा रहा है। यह अमाल मलिक को लेकर है।इसके बाद कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें ऐसी सफाई देनी होगी, लेकिन ये हमने बनाया था। हम बेख्याली गाने को लेकर बात कर रहे हैं जिसको लेकर अमाल मलिक ने दावा किया कि वो उन्होंने बनाया है।’
हमारा ओरिजनल गाना है
‘हमारी अमाल मलिक के साथ पूरी चैट है, हमारी कबीर सिंह की टीम के साथ भी चैट है क्योंकि पूरी कबीर सिंह की टीम वहां थी जब हमने इस गाने को क्रिएट किया। हर मेलडी, हर कम्पॉजिशन, हर अरेंजमेंट, हर लिरिक्स हमारे हैं।’
उन्होंने कहा, ‘एक और चीज जो वो दावा कर रहे हैं, हम टी सीरीज के साथ कभी नहीं रहे हैं। हम कबीर सिंह से पहले कभी टी सीरीज का पार्ट नहीं थे। मुझे लगता है वह खुद टी सीरीज का हिस्सा थे। 2015 से उन्होंने टी सीरीज साइन किया है, अगर हम गलत नहीं हैं तो।’
हम आउटसाइडर्स हैं
उन्होंने आगे कहा, 'हम आउटसाइडर्स हैं और कोई हमारा फेवर क्यों करेगा? हम छोटे शहर से आए हैं, कोई क्या हमारे लिए अपना गाना प्ले करेगा और हम फिर वैसा गाना बनाएंगे? क्या आप सीरियस हो अमाल मलिक? अगर आप कह रहे हैं कि हमने आपका गाना चुराया है तो रिलीज के बाद आपने हमें बधाई क्यों दी थी? आप पहले शख्स थे जिन्होंने मैसेज किया था कि आपके गाने का इंतजार कर रहा हूं।'
दोनों ने फिर कहा, ‘मैंने कहा था कि मेरे पास आपका नंबर नहीं है अमाल मलिक। आपने मुझे कॉल किया था, आपने मुझे मैसेज किया था कि आप मेरे गाने का इंतजार कर रहे हैं और फिर बधाई दी थी। इसके बाद सचेत और परंपरा अमाल के मैसेज को दिखाते हैं।’
अमाल से मांगा प्रूफ
‘हमें ये सब कहना पड़ रहा है, ये सब बोलते हुए हमें भी अच्छा नहीं लग रहा। हमें समझ नहीं आ रहा कि आपने ये सब क्यों किया। अगर आप कुछ बोल रहे हो तो प्रूफ भी दिखाओ उसको लेकर। आपने जो मीडिया के सामने बोला वो गलत और झूठ है। हमें आपके फैंस के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि वे ऐसे इंसान को फॉलो कर रहे हैं जो मीडिया को सच नहीं बोल रहा।’
उन्होंने आगे कहा, ‘आप बोल रहे हो, इंडस्ट्री गलत है, सब गलत है। हमें नहीं लगता कि इंडस्ट्री गलत है क्योंकि उसने हम जैसे आउडसाइडर्स को मैका दिया है। हमें लगता है कि आपका काम बोलता है आपके लिए। अगर आप काम अच्छा नहीं करेंगे तो आपको काम भी नहीं मिलेगा। ये जगह उनके लिए है जो अच्छा काम करना जानते हैं। हम खुद पर काम करते हैं। हम कैसे लोगों को म्यूजिक देंगे? कैसे लोगों को म्यूजिक प्रेजेंट करेंगे? किसी के बारे में बोलकर या किसी और का क्रेडिट लेकर नहीं।’
दोनों ने अमाल से मांगी माफी
आखिर में उन्होंने कहा, ‘हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप जवाब के साथ आएं क्योंकि हमें आपसे माफी चाहिए। आपने सोशल मीडिया पर हम पर आरोप लगाए हैं और हम कोर्ट तक जाएंगे। हमें आपसे पब्लिक में माफी चाहिए क्योंकि आपने बाहर जाकर ये बात बोली है।’
इस वीडियो को शेयर कर दोनों ने लिखा, ‘वॉर्निंग : ये वीडियो 10 सेकेंड का है और इसमें उन गलत अफवाहों को गलत प्रूव किया गया है। इसके जरिए हम कुछ लोगों को एक्सपोज कर रहे हैं। अमाल मलिक आपको शर्म आनी चाहिए।’

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




