सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी SKF पर भड़के अमाल मलिक, बोले-कमेंट डिलीट मत करना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ पर भड़के अमाल मलिक। अमाल में सोशल मीडिया पेज चलाने वाले को पेज डिलीट करने की सलाह दे डाली। साथ ही ये भी कहा कि वो कमेंट डिलीट न करें।

amaal malik slams salman khan production company skf,
सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी SKF पर भड़के अमाल मलिक

बिग बॉस 19 में नजर आए म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ (SKF) पर अपनी भड़ास निकाली है। हाल में ‘सलमान खान फिल्म्स’ के सोशल मीडिया पेज ने साल 2015 में आई फिल्म 'हीरो' के 11 साल सेलिब्रेट करने का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में फिल्म के म्यूजिक कंपोजर और गीतकार का नाम नहीं मेंशन किए जाने पर अमाल ने अपना तगड़ा रिएक्शन दिया। दरअसल, इस फिल्म का म्यूजिक अमाल ने ही तैयार किया था। लेकिन 11 वीं एनिवर्सरी पर सलमान खान फिल्म्स की तरफ से पोस्ट में उनका ज़िक्र नहीं किया गया था।

सलमान खान की SKF पर भड़के अमाल

सलमान खान फिल्म्स की तरफ से फिल्म 'हीरो' के 11 साल पूरे होने पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। इसी पोस्ट के रिप्लाई में अमाल ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जो भी सलमान खान फिल्म्स का ये सोशल मीडिया पेज संभाल रहा है, गाने के कंपोजर और लिरिसिस्ट का नाम न मेंशन करके आपने जो हिम्मत दिखाई है उसकी तो दाद देनी पड़ेगी। ये अच्छा नहीं लगता कि जिस गाने को बनाने में किसी म्यूजिक कंपोजर और लिरिसिस्ट ने अपना खून पसीना, और आंसू बहाए हों, उन्हें शामिल किए बिना या उनका जिक्र किए बिना सेलिब्रेट किया जाए।' अमाल ने आगे लिखा कि बेसिक चीजें सीखें या ये पेज डिलीट कर दें। मेरा ये कमेंट डिलीट मत करना, सलमान खान सर भी देखने दो। उन्हें पता चले की तुम लोगों ने क्या गड़बड़ की है।

फिल्म हीरो की रिलीज

साल 2015 में सलमान खान ने प्रोडक्शन तले फिल्म 'हीरो’ प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म में अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। म्यूजिक दिया था अमाल मलिक ने। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी। अब 11 साल बाद फिल्म का जश्न मनाया जा रहा है। सेलिब्रेशन के पोस्ट में फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक का नाम नहीं है। इसलिए उन्होंने गुस्सा जाहिर किया है।

सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी SKF पर भड़के अमाल मलिक

अमाल मलिक को सलमान ने दिया था ब्रेक

अमाल मलिक ने सबसे पहले सलमान खान की ही फिल्म जय हो के लिए म्यूजिक दिया था। इसके बाद एयरलिफ्ट, सनम रे, MS धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, आवारापन 2 के म्यूजिक के लिए वो चर्चाओं में बने हुए हैं। भूल भुलैया 3। वेदा जैसी फिल्मों में अमाल का ही म्यूजिक सुनाई दिया है। अब आने वाले समय में उन्हें नई फिल्मों में म्यूजिक देते देखा जा सकता है।

सलमान खान ने लॉन्च किए दोस्तों के बच्चे

बता दें, सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस तले कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। एक्टर ने अपने दोस्तों के बच्चों को अपनी फिल्मों से लॉन्च किया, लेकिन अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वो सलमान खान ही थे जो दोस्त और को-एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनुतन और दोस्त के बेटे जहीर इकबाल के साथ फिल्म नोटबुक बनाई थी। इसके अलावा अपने जीजा आयुष शर्मा को लेकर लवरात्री, सलमान ने रमेश तौरानी के साथ मिलकर रेस 3 बनाई थी, भाई सोहेल खान के साथ ट्यूबलाइट जैसी फिल्में उन्होंने खुद प्रोड्यूस की थीं।

सलमान खान की फिल्म की शूटिंग

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इस समय बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी की SVC 63 की शूटिंग भी जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में ग्रैंड सेट लगाया गया है। एक्शन सीक्वेंस के लिए ये सेट बनाया गया है। यहां सलमान खान के साथ नयनतारा, राहुल देव जैसे एक्टर्स एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। फिल्म ईद 2027 को थिएटर में रिलीज हो सकती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी SKF पर भड़के अमाल मलिक, बोले-कमेंट डिलीट मत करना