Bigg Boss 19: अमाल मलिक का दावा, एकता कपूर की पार्टी से उन्हें निकाला गया था बाहर
Bigg Boss 19 Amaal Mallik: अमाल मलिक ने ‘बिग बॉस’ के घर में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनका घर और कार सब बिकने की कगार पर आ गए थे।

Bigg Boss 19 : रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक इमोशनल हो गए। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में नाम होने के बावजूद काम नहीं मिल रहा था। उन्होंने ये भी बताया कि जब वह एक दोस्त के जरिए एकता कपूर की पार्टी में पहुंचे थे तब एक सीनियर राइटर ने उनकी टी-शर्ट पकड़ ली थी। उन्होंने पूछा था, “तुम यहां क्या कर रहे हो?” इसके बाद, उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया।
4 करोड़ का कर्ज
अमाल ने आगे बताया कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनके परिवार के ऊपर 4 करोड़ रुपये का कर्ज था। अमाल बोले, “पापा जब बीमार थे और हॉस्पिटलाइज थे तब कार-घर सब बिकने की कगार पर था।”
अरमान ने भी किया था संघर्ष
अमाल ने ये भी बताया कि वह काम की तलाश में दर-दर भटकते थे। रोज म्यूजिक कंपनियों के ऑफिस के बाहर खड़े रहते थे। इतना ही नहीं, उनका भाई अरमान भी उस वक्त वॉयसओवर आर्टिस्ट का काम करता था ताकि परिवार को संभाल सकें।
इस गाने ने पलटी जिंदगी
अमाल ने खुलासा किया कि जब उन्हें पहली बार “सूरज डूबा है” जैसा सुपरहिट गाना मिला, तब जाकर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया था। बता दें, आज अरमान बहुत बड़े सिंगर बन चुके हैं। वहीं अमाल बिग बॉस के घर में अपना गेम दिखा रहे हैं और लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




