'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमाल ने म्यूजिक से ब्रेक का ऐलान कर फैंस के बीच बड़ी हलचल पैदा कर दी है। अमाल ने ब्रेक लेने के साथ ही ये भी बताया कि वो फिर से कमबैक कब करेंगे।

amaal mallik
अमाल मलिक ने म्यूजिक से लिया ब्रेक

म्यूजिक कंपोजर और 'बिग बॉस 19' फेम अमाल मलिक हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अमाल कभी अपने परिवार संग विवादों को लेकर चर्चा में आए तो कभी बिग बॉस में अपने गेम को लेकर। ऐसे में अब एक बार फिर से अमाल मलिक चर्चा में आए हैं। अमाल ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। अमाल ने म्यूजिक से ब्रेक का ऐलान कर फैंस के बीच बड़ी हलचल पैदा कर दी है। अमाल ने ब्रेक लेने के साथ ही ये भी बताया कि वो फिर से कमबैक कब करेंगे। ऐसे में चलिए बताते हैं इस ब्रेक के पीछे की वजह क्या है।

अमाल ने म्यूजिक से लिया लंबा ब्रेक

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बीते रोज यानी 27 अगस्त को म्यूजिक से ब्रेक लेने का ऐलान किया। अमाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी है। अमाल ने लिखा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं पूरी तरह से वही करूंगा जो मेरे लिए सबसे अच्छा है और जो मेरे दिल और सेहत के लिए जरूरी है।'

मुझे आगे बढ़ना है, ठीक होना है इसलिए...

अमाल ने आगे लिखा, 'मुझे अपने मन, दिमाग, शरीर, आत्मा कुल मिलाकर पूरी तरह से शारीरिक रूप से ठीक होने के लिए ब्रेक की जरूरत है। मुझे आगे बढ़ना है, ठीक होना है और जल्द ही आप सभी प्यारे #Amaalians के लिए ढेर सारे सुरों के साथ वापसी करनी है। अगले साल तक कोई फिल्मी म्यूजिक नहीं; पुरानी अनरिलीज्ड फिल्मों के गाने जल्द आ सकते हैं, अगर वे फिल्में रिलीज हुईं तो। क्योंकि ये कम बजट की फिल्में हैं, जिन्हें अच्छी नीयत से बनाया गया और ऐसे लोगों को आसानी से स्क्रीन नहीं मिलती, इसलिए उन प्रोजेक्ट्स के भविष्य के बारे में कुछ पता नहीं...।'

अब मुझे विदा दें...

अमाल ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, 'आपसे गुजारिश है कि मुझे और परेशान न करें। जैसे ही मुझे कुछ पता चलेगा, मैं अपडेट कर दूंगा। म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है, अब मैं म्यूजिक की तरफ वापस चलने लगा हूं...। अब मुझे विदा दें, मैं वापस आऊंगा। खैर, अभी के लिए विदा ले रहा हूं...।' अमाल मलिक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अमाल के फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, बताई इसकी बड़ी वजह