अल्ताफ राजा की इस गलती की वजह से हाथ से निकल गया था गोविंदा का सबसे पॉपुलर गाना, बाद में गिड़गिड़ाए
अल्ताफ राजा ने कई शानदार म्यूजिक एल्बम दिए। उनके गानों के नाम कई रिकॉर्ड हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सिंगर को गोविंदा का ये पॉपुलर गाना गाने का मौका मिला था। लेकिन फिर जो हुआ उसका पछतावा अल्ताफ को आज तक होगा।

90 के दशक में जब हिंदी फिल्मों का म्यूजिक दुनिया भर में अपनी अलग जगह बना रहा था। उसी दौर में एक कव्वाली गायक अपने एल्बम सॉन्ग से हिट हो रहा था। उस गायक का नाम है अल्ताफ रजा। इन्होंने अपने वीडियो एल्बम से कई रिकॉर्ड बनाए। टीवी, रेडियो पर अल्ताफ राजा के गानों के लिए अलग ही दीवानगी देखी गई। 1997 में तो आई उनकी म्यूजिक एल्बम 'तुम तो ठहरे परदेसी' ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस गाने के बाद अल्ताफ राजा खूब मशहूर हुए। लेकिन उन्होंने एक बड़ी गलती भी कर दी, जिसकी वजह से उनके हाथ से एक बड़ा गाना निकल गया।
अल्ताफ राजा के हाथ से निकल गया ये गाना
1997 में तो आई उनकी म्यूजिक एल्बम 'तुम तो ठहरे परदेसी' ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए थे। उस दौर में इस गाने की 20 मिलियन कॉपी बेचीं गई थीं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में गाने के नाम ये अनोखा कारनामा दर्ज है। अल्ताफा राजा को हिंदी फिल्मों में भी पसंद किया जाने लगा था। उनके पास एक बहुत ही पॉपुलर गाना आया। लेकिन सिंगर की फीस की वजह से वो गाना उनके हाथ से निकल गया था। इस बारे में गीतकार समीर अनजान ने बताया था।
अल्ताफ राजा को हुआ पछतावा
समीर अनजान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उस दौर में अल्ताफ राजा का एक गाना बहुत हिट हुआ था ‘तुम तो ठहरे परदेसी। इसके बाद अल्ताफ का दिमाग खराब हो गया। उन्होंने कहा एक गाना आया था जो म्यूजिक डायरेक्टर आनंद-मिलिंद अल्ताफ से गवाना चाहते थे। उन्हें फोन किया गया। सेक्रेटरी ने फोन उठाया और कहा कि अल्ताफ राजा गाना गाने आ जाएंगे। लेकिन अब वो लाखों रुपए की फीस लेते हैं। ये सुनते ही म्यूजिक डायरेक्टर ने कहा कि इस फिल्म का बजट बहुत कम है। उनसे फिर कभी गाना गवाएंगे। लेकिन जब अल्ताफ राजा को गाने के बारे में पता चला तो वो खूब गिड़गिड़ाए। अल्ताफ राजा ने कहा कि अगर उन्हें ये गाना मिल गया होता तो उनकी किस्मत ही बन गई होती। और वो गाना था गोविंदा की फिल्म दुल्हे राजा का ‘अंखियों से गोली मारे’ इस गाने को बाद में सोनू निगम ने गाया और ये जबरदस्त हिट हुआ।
जबरदस्त था म्यूजिक
गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म दुल्हे राजा को हर्मेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के गीत खुद समीर ने लिखे और म्यूजिक आनंद-मिलिंद का था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई। शानदार कलेक्शन किया। फिल्म की कहानी के साथ इसका म्यूजिक जबरदस्त था।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


