Box Office: आलिया भट्ट की एल्फा को अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल से मिल रही है टक्कर, वीकेंड होगा खास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार  की वेलकम टू द जंगल और आलिया भट्ट की एल्फा के लिए ये वीकेंड खास होने वाला है।  ये फिल्में एक दूसरे के कलेक्शन पर असर डाल सकती हैं। इसमें बड़ा असर फिल्म को मिले रिव्यू का भी भी दिखने वाला है।  आगे भी कमाई मुश्किल है।  

alpha welcome to the jungle box office
Welcome To the jungle

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल थिएटर में एक हफ्ते बाद भी कमाई कर रही है। फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट 30 एक्टर्स की लंबी कास्ट है। इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछले 8 दिनों से कमाई कर रही है। फिल्म ने 3 करोड़ के साथ निराशाजनक शुरुआत की थी। लेकिन फिल्म को मिले रिव्यू और ऑडियंस रिएक्शन के बाद ये फिल्म सधी हुई कमाई करती रही। फिल्म ने अपने 8 वें दिन आलिया भट्ट की एल्फा को टक्कर देते हुए कमाई की है। आज अक्षय कुमार की ये मल्टीस्टारर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

वेलकम टू द जंगले बॉक्स ऑफिस

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की बड़ी कास्ट देखने ऑडियंस थिएटर तक जा रहे हैं। इसी दिन आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म एल्फा भी रिलीज हुई है। अक्षय कुमार की फिल्म ने यशराज बैनर तले बनी एल्फा को टक्कर देते हुए अपने 8वें दिन फिल्म ने 4।50 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल कमाई 97 करोड़ पार हो गई है। आज ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। फिल्म का बजट 125 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने सबसे कम फीस के तौर पर लिए हैं। उन्होंने मेकर्स के साथ थिएटर रिलीज के प्रॉफिट में हिस्सा मांगा है।

अक्षय कुमार की फिल्म के एक्टर्स

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल पिछले लंबे समय तक अटके रहने के बाद अब आखिरकार थिएटर में कमाई कर रही है। इस फिल्म में 34 से ज्यादा एक्टर्स ने काम किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जोनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपडे, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी, जाकिर हुसैन, ब्रिजेंद्र कालरा, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, विंदु दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, पंकज धीर, पुनीत इस्सर और सुदेश बेरी समेत कई और एक्टर्स नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट की एल्फा

वहीं आलिया भट्ट की एल्फा के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले दिन 9 करोड़ के साथ शुरुआत की है। ये वीकेंड आलिया भट्ट की फिल्म के कलेक्शन के लिए खास होने वाला है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म बजट से ज्यादा के कलेक्शन को पार करने वाली है। इसी के साथ शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म को भी थिएटर में ऑडियंस मिल रही हैं। अगले हफ्ते अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है जिसे लेकर ऑडियंस इंतजार में बैठी है। ऐसे में आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा के लिए कमाई का रास्ता मुश्किल होने वाला है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।