Alpha OTT Release: जानिए नेटफ्लिक्स पर कब आ रही है आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Alpha OTT Release:आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म एल्फा की OTT रिलीज डिटेल सामने आई है। जानिए कब और कहां देखी जा सकती है ये फिल्म। 17 दिनों में कमाए सिर्फ इतने करोड़। 

alpha ott
alpha ott

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म एल्फा पिछले दिनों सोशल मीडिया पर छाई रही है। हाल में थिएटर पर दस्तक देने वाली इस फिल्म से उम्मीदें थीं, लेकिन ये एल्फा ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल हुई है। 120 से 130 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 17 दिनों में देशभर में 57 करोड़ और वर्ल्डवाइड 97 करोड़ कमा चुकी है। थिएटर ऑडियंस को फिल्म पसंद नहीं आई। अब OTT प्लेटफार्म पर इस फिल्म को देखे जाने का इंतजार हो रहा है। जानिए कब और कहां देखी जा सकेगी फिल्म एल्फा।

आलिया भट की एल्फा की OTT रिलीज डिटेल्स

रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की एल्फा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। स्ट्रीम किए जाने की डेट का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है ये फिल्म 28 अगस्त को दस्तक देगी। नियम के अनुसार कोई भी फिल्म थिएटर रिलीज के 4 से 6 हफ्तों बाद OTT पर स्ट्रीम कर दी जाती है। एल्फा की OTT रिलीज को लेकर भी यही अनुमान लगाया जा रहा है।

एल्फा की थिएटर रिलीज से पहले खबर थी कि मेकर्स ने इस फिल्म को सीधे OTT पर रिलीज किए जाने के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। थिएटर रिलीज के बाद अब इसे OTT पर दिखाया जाएगा।

अल्फा बॉक्स ऑफिस

एल्फा की कमाई

आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा 3 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई थी। अपने पहले दिन फिल्म ने 9।25 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 11.50 करोड़, तीसरे दिन यानी रविवार को 13.25 करोड़ की सबसे ज्यादा कमाई की थी। लेकिन फिर ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स के रिव्यूज के बाद कमाई पर बुरा असर पड़ा। अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म 2 करोड़ के कलेक्शन पर आ गई थी। और 17 वें दिन यानी तीसरे रविवार को फिल्म ने 64 लाख का कलेक्शन कर अब तक कुल 57।74 करोड़ कमा लिए हैं।

एक्शन के लिए मिली तारीफ

आलिया भट्ट को उनकी एक्टिंग के लिए ट्रोल किया गया, लेकिन कुछ ऐसे भी यूजर्स थे जिन्हें दो हीरोइन का जबरदस्त एक्शन पसंद आया। इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी सपोर्टिंग किरदारों में नजर आए थे।

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया आने वाले दिनों में संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी। इसके अलावा हाल में एक्ट्रेस ने तुम्बाड के मेकर्स के साथ हाथ मिलाया है। एक्ट्रेस तुम्बाड 2 में नजर आएंगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।