'अल्फा' के ट्रेलर पर जमकर हो रही ट्रोलिंग! भड़के शरवरी के फैंस तो आलिया भट्ट ने की यह पोस्ट
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का ट्रेलर रिलीज के साथ ही ट्रोल होने लगा। दरअसल फैंस को लगा कि मेकर्स ने इसमें शरवरी वाघ को कम जगह दी है।

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर मूवी 'अल्फा' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। ट्रेलर की आखिर में ऋतिक रोशन की भी एक झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों का एक्साइटमेंट डबल कर दिया है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है, लेकिन ऑडियंस खास खुश नजर नहीं आई। खासतौर पर शरवरी वाघ के फैंस निराश नजर आए और आरोप लगाया कि मेकर्स ने जान बूझकर आलिया भट्ट को ज्यादा स्क्रीन स्पेस दिया है और शरवरी को साइडलाइन कर दिया।
क्या वॉर जैसी होने वाली ही अल्फा की कहानी?
आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है। YRF के बैनर तले बनी इस फिल्म में एक्शन और थ्रिलर जमकर मिलने वाला है, हालांकि बहुत से लोगों ने आरोप लगाया है कि मेकर्स ने काफी हद तक 'वॉर' की ही कहानी को दो फीमेल स्टार्स के ऊपर शूट कर डाला है। बात पब्लिक की नाराजगी की करें तो पॉजिटिव रिएक्शन्स के बीच निराशाओं भरे कमेंट भी खूब आए हैं। तो चलिए जानते हैं YRF से स्पायवर्स की इस दमदार अपकमिंग फिल्म को लेकर क्या है पब्लिक का ओपिनियन।
कमेंट सेक्शन में नाराज दिखे शरवरी के फैंस
एक यूजर ने लिखा- अल्फा का ट्रेलर ठीक लगा, लेकिन शरवरी वाले पार्ट देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे डायरेक्टर चाहते ही नहीं थे वह कैमरा पर ज्यादा नजर आएं। शायद किसी ने उन्हें निर्देश दिया होगा कि शरवरी को थोड़ा कम दिखाना। अब लग रहा है कि रेड्डिट पर आ रही अफवाहें सही थीं। दूसरे ने लिखा- इतना भी क्या डर था, दोनों एक्ट्रेस को बराबर का स्पेस दिया जा सकता था। इसी तरह एक शख्स ने कमेंट किया- क्या मुझे ही शरवरी की प्रेजेंस ट्रेलर में कम लगी? इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं। ट्रोलिंग तेज होती देख कुछ ही देर में आलिया भट्ट ने तंजिया लहजे में शरवरी के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दीं।
आलिया और शरवरी के फैंस आपस में भिड़े
आलिया भट्ट ने शरवरी के साथ मैचिंग आउटफिट में तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- शरवरी कहां है? जवाब में शरवरी वाघ ने कमेंट किया- प्रेजेंट मिस!! इसके बाद कमेंट सेक्शन थोड़ा पॉजिटिव डायरेक्शन में मुड़ता नजर आया। लोगों ने लिखा कि यह जोड़ा बॉक्स ऑफिस पर आग लगा देगी। हालांकि कुछ यूजर्स फिर फिर निराश दिखे और खुद को ठगा हुआ महसूस करके बोले- पहले ट्रेलर में स्पेस कम कर दिया, अब अलग से पोस्ट करके टॉन्ट मार रही है। अल्फा के ट्रेलर को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बीच आलिया-शरवरी के फैंस आपस में भिड़ते दिख रहे हैं।


