Box Office Collection: आलिया भट्ट की अल्फा को लगा झटका, नहीं चला जादू, पहले दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा रिलीज हो चुकी है। फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन को लेकर जो प्रिडिक्शन थी, फिल्म ने उससे ज्यादा की कमाई की है। 

Alpha Day 1 Collection

यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म आज यानी 03 जुलाई को ही रिलीज हुई है। अल्फा के फर्स्ट डे कलेक्शन को लेकर एनलिस्ट ने प्रिडिक्ट किया था कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा पहले दिन 6 करोड़ के आसपास की कमाई करेगी। हालांकि, फिल्म ने प्रिडिक्शन से ज्यादा की कमाई की है।

अल्फा की पहले दिन का कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। आलिया की फिल्म ने पहले दिन 8.81 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की है। वहीं, फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 10.40 करोड़ की कमाई की है।

कितनी रही आज के शोज की ऑक्यूपेंसी?

अगर आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 9.92 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 17.85 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 19.69 पर्सेंट रही। रात के शोज की ऑक्यूपेंसी का डेटा अभी रिलीज नहीं हुआ है।

आलिया की स्पाई थ्रिलर अल्फा के बारे में

आलिया भट्ट की अल्फा को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है। फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिएक्शन नहीं मिले हैं। फैंस को आलिया की स्पाई फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद उस तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्में

यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बात करें इस यूनिवर्स में अल्फा को मिलाकर 7 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आइए जानते हैं स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्मों के बारे में।

स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन

फिल्मों के नामफर्स्ट डे की कमाई (नेट कलेक्शन)
एक था टाइगर32.93 करोड़
टाइगर जिंदा है34.10 करोड़
वॉर53.35 करोड़
पठान57 करोड़
टाइगर 344.50 करोड़
वॉर 252 करोड़
अल्फा8.81 करोड़
  1. एक था टाइगर: लिस्ट में पहले नंबर पर साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म एक था टाइगर है। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था।

एक था टाइगर

2. टाइगर जिंदा है: इस यूनिवर्स की दूसरी फिल्म है साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है। इस फिल्म में सलमान खान नजर आए थे। फिल्म को मडी मिन्हाज मिया और अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था।

टाइगर जिंदा है

3. वॉर: लिस्ट में तीसरे नंबर पर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म वॉर है। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड में थे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था।

वॉर

4. पठान: लिस्ट में चौथे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म पठान है। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था।

पठान

5. टाइगर 3: लिस्ट में 5वें नंबर पर साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म टाइगर 3 है। इस फिल्म में सलमान खान, इमरान हाशमी और कटरीना कैफ अहम भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया था।

टाइगर 3

6. वॉर 2: लिस्ट में छठे नंबर पर साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म वॉर 2 है। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ एन.टी. रामा राव जूनियर नजर आए थे।

वॉर 2
Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।