Box Office: दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी 50 करोड़ नहीं छू पाई अल्फा, 8वें दिन हुई कितनी कमाई?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Alpha Day 8: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। आलिया की ये फिल्म स्पाई यूनिवर्स की सबसे धीमी शुरुआत करने वाली फिल्म बन सकती है।  

Alpha Box Office

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाने में फेल रही है। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता हो गया है, लेकिन फिल्म अब भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। अल्फा स्पाई यूनिवर्स की पहली सबसे धीमी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

अल्फा ने लोगों की उम्मीदों पर फेरा पानी

यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स अल्फा से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ रही है और इस बात की गवाही फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े दे रहे हैं।

अल्फा की अबतक की कमाई

अल्फा ने पहले हफ्ते यानी 09 जुलाई तक केवल 47.45 करोड़ की कमाई की। वहीं, आज यानी 8वें दिन फिल्म ने केवल 1.40 करोड़ की कमाई की है। फिल्म दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी 50 करोड़ का आंकड़ा छू पाने में फेल रही है। इस तरह फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 48.85 करोड़ रहा। sacnilk.com के मुताबिक, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म का भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 58.20 करोड़ हो गया है।

अल्फाकमाई (नेट कलेक्शन)
डे 19.25 करोड़
डे 211.50 करोड़
डे 313.25 करोड़
डे 43.85 करोड़
डे 54.25 करोड़
डे 62.85 करोड़
डे 72.50 करोड़
डे 81.40 करोड़

अल्फा के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

अल्फा के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 5.85 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 10.15 पर्सेंट रही। वहीं, शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 14.23 पर्सेंट रही। रात के शोज का ऑक्यूपेंसी डेटा अभी सामने नहीं आया है। इस तरह आज के शोज का एवरेज ऑक्यूपेंसी 11.01 पर्सेंट रही।

YRF यूनिवर्स की फिल्मेंपहले हफ्ते की कमाई
एक था टाइगर137.51 करोड़
टाइगर जिंदा है206.94 करोड़
वॉर216,65 करोड़
पठान388.23 करोड़
टाइगर 3187.65 करोड़
वॉर 2204.25 करोड़

YRF यूनिवर्स की बाकी फिल्मों की बात करें तो सभी फिल्मों ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस तरह अल्फा YRF यूनिवर्स की सबसे धीमी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।