आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म एल्फा से खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन आ गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस की पिछली इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी मोटी रकम के साथ शुरुआत की थी।

alpha alia bhatt last 5 films opening day box office collections

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी एल्फा के लिए खबरों में बनी हुईं। इस फिल्म में एक्ट्रेस जासूस के किरदार में जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। हालांकि, फिल्म क्रिटिक के मुताबिक कहानी फीकी है, लेकिन एक्शन सीक्वेंस हैरान करने वाले हैं। आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की शुरुआत करीब 9 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ की है। आलिया भट्ट की फिल्मों ने हमेशा सधी हुई शुरुआत की है। अगर उनकी पिछली 10 फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो एक्ट्रेस ने 75 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया है।

जिगरा

आलिया भट्ट अपनी पिछली एकाध फिल्मों से कोई खास छाप नहीं छोड़ पाई हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2024 में फिल्म जिगरा में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ एक्ट्रेस ने करण जौहर के साथ को-प्रोड्यूस भी की थी। इस फिल्म ने पहले दिन 4.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 56.93 करोड़ और इंडिया में 31 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

Alia Bhatt and Sharvari Wagh

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिएक्शन मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। कुल कमाई नेट 153 करोड़ से ज्यादा की थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट रही।

ब्रह्मास्त्र

2023 ब्रह्मास्त्रमें आई फिल्म में रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस नजर आई थीं। मोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। फिल्म ने 267 करोड़ से ज्यादा की कुल नेट कमाई की। बोक ऑफिस पर फिल्म हिट रही।

RRR

एस एस राजामौली की फिल्म RRR मुख्य तौर पर जूनियर एनटीआर और राम चरण कि फिल्म थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक छोटा किरदार निभाया था। फिल्म ने ग्लोबली अपनी अलग पहचान बनाई, ऑस्कर अपने नाम किए। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अभी लैंग्वेज में 133 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल नेट कमाई 782 करोड़ से ज्यादा की है।

गंगूबाई काठियावाड़ी

साल 2022 में आई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने एक्ट्रेस के करियर की दिशा ही बदल दी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल कमाई 132 करोड़ नेट थी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।