शरवरी वाघ आउटसाइड हैं या फिर किसी बड़े परिवार से रखती हैं ताल्लुक हैं? उनके नाना का नाम सुन हो जाएंगे दंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शरवरी वाघ ने साल 2020 में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। इससे पहले वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं और लगातार ऑडिशन्स दे रही थीं।

शरवरी वाघ

कॉमेडियन समय रैना के बेहद पॉपुलर रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में जब बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ नजर आईं, तो माहौल काफी मजेदार हो गया। शो के दौरान समय रैना और आशीष सोलंकी ने शरवरी की जमकर खिंचाई की और उनका काफी मजाक उड़ाया। लेकिन मस्ती-मजाक के बीच, समय ने एक बेहद गंभीर बात भी कही। उन्होंने कहा कि शरवरी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत कड़ा स्ट्रगल किया है। समय की इस बात के बाद से ही फैंस इंटरनेट पर लगातार सर्च कर रहे हैं कि आखिर शरवरी का बैकग्राउंड क्या है? क्या वो एक आउटसाइडर हैं या फिर उनका नाता किसी नेपो-किड की तरह फिल्मी बैकग्राउंड से है?

प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं शरवरी

अगर आप अब तक शरवरी वाघ को एक साधारण आउटसाइडर समझ रहे थे, तो आप बिल्कुल गलत हैं। शरवरी महाराष्ट्र के एक बेहद प्रभावशाली और बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा-परदादा के जमाने से ही उनका परिवार महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा नाम रहा है।

क्या करते हैं शरवरी के पिता?

शरवरी वाघ के नाना कोई और नहीं, बल्कि शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार दिवंगत मनोहर जोशी थे। मनोहर जोशी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष जैसे बड़े और सम्मानजनक पदों पर रह चुके हैं। राजनीतिक रसूख के अलावा शरवरी का परिवार बिजनेस वर्ल्ड में भी काफी एक्टिव है। उनके पिता शैलेश वाघ मुंबई के एक जाने-माने और बड़े बिल्डर हैं, जबकि उनकी मां नम्रता वाघ शहर की एक मशहूर आर्किटेक्ट हैं।

नेपोकिड नहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर की शुरुआत

भले ही शरवरी का बैकग्राउंड इतना प्रभावशाली रहा हो, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में सीधे एंट्री नहीं ली। एक बड़े राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में स्ट्रगल किया। जी हां, शरवरी ने साल 2015 में लव रंजन और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े निर्देशकों के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया था। उन्होंने 'प्यार का पंचनामा 2', 'बाजीराव मस्तानी' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में बैकस्टेज रहकर बारीकियां सीखीं।

कब शुरू किया एक्टर बनने का सफर?

शरवरी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए साल 2014 से ऑडिशन देना शुरू किया था और फिर साल 2020 में जाकर उन्हें काम मिला। उन्होंने कबीर खान की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' (2020) से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने यशराज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया और फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड जीता।

'मुंज्या' से 'अल्फा' तक का सफर

साल 2024 शरवरी के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' में शरवरी के काम की जमकर तारीफ हुई। इसके बाद वे आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ 'महाराज' और जॉन अब्राहम के साथ 'वेदा' में नजर आईं। साल 2026 में उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में वेदांग रैना के साथ काम किया और अब 3 जुलाई के दिन उनकी आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'अल्फा' आ रही है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।