Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAllu Arjun Highest Budget Indian Cinema Mythological Film With Trivikram Srinivas budget more than 1000 crore latest
अल्लू अर्जुन के हाथ लगा 1000 करोड़ की फिल्म, जानें फैंस को करना होगा कितना इंतजार

अल्लू अर्जुन के हाथ लगा 1000 करोड़ की फिल्म, जानें फैंस को करना होगा कितना इंतजार

संक्षेप:

Most Expensive Film of Indian Cinema: अल्लू अर्जुन को लेकर खबर है कि वो 1000 करोड़ की माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म में नजर आएंगे। इस खबर को लेकर अल्लू अर्जुन के फैंस काफी उत्साहित हैं। 

Dec 24, 2025 11:42 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नॉर्थ इंडिया में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब अल्लू अर्जुन को लेकर खबर है कि वो 1000 करोड़ के बजट वाली माइथोलॉजिकल फिल्म में नजर आनेवाले हैं। इस खबर को लेकर अल्लू अर्जुन के फैंस काफी उत्साहित हैं। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म त्रिविक्रम श्रीनिवास डायरेक्ट करेंगे। ये फिल्म अल्लू और त्रिविक्रम श्रीनिवास का साथ में चौथा प्रोजेक्ट होगा।

1000 करोड़ होगा अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का बजट

पिंकविला के मुताबिक, एक इंसाइडर ने कंफर्म किया है कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ होगा। ये महत्वाकाक्षी प्रोजेक्ट एक स्ट्रॉन्ग स्टोरी पर आधारित होगा जिसे मूल रूप से अल्लू अर्जुन के लिए लिया गया था। फिल्म में दमदार स्टोरीटेलिंग के साथ-साथ ग्रैंड विजुअल्स भी देखने को मिलेंगे। यह फिल्म साल 2027 में शुरू हो सकती है। इस फिल्म से पहले अल्लू अर्जुन एटली की फिल्म का शूट पूरा करेंगे और वो फिल्म रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:रणवीर ने बताया कैसी है अल्लू अर्जुन-दीपिका की फिल्म, बोले-मैं सेट पर गया था

शानदार है अल्लू और त्रिविक्रम का ट्रैक रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होगी। अल्लू और त्रिविक्रम की जोड़ी का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों के फैंस को हमेशा ही ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्म के इतना भारी बजट की खबर से इंडस्ट्री में हलचल है।

ये भी पढ़ें:अल्लू अर्जुन की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री से खुश हुए फैंस

एटली की फिल्म के शूट में बिजी हैं अल्लू अर्जुन

इस मेगा प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान आनेवाले हफ्तों में किया जा सकता है। हालांकि, अभी अल्लू अर्जुन एटली की फिल्म AA22xA6 में बिजी हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। दीपिका और अल्लू की ये फिल्म एक साइंस फिक्शन ड्रामा होगी। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 में रिलीज हो सकता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।