अलका याज्ञनिक ने पद्म सम्मान लेने के बाद किया हेल्थ से जुड़ा इमोशनल पोस्ट, लिखा- बीते दो साल से…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अलका याज्ञनिक के पद्म भूषण सम्मान समारोह के वीडियोज वायरल हैं। वह कुछ कमजोर और बीमार दिख रही थीं, जिस पर लोगों को चिंता हुई। अब उन्होंने एक पोस्ट के जरिये सबका आभार जताया है।

alka yagnik

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी गायिका अलका याज्ञनिक ने पद्म भूषण लेने के बाद इमोशनल पोस्ट लिखा है। वह बीते कुछ समय से बीमार हैं और इस वजह कहीं बाहर नहीं जा रहीं। अलका ने अपने पोस्ट में लिखा है कि अवॉर्ड पर भले उनका नाम है लेकिन यह उनके चाहने वालों का भी है। उन्होंने लिखा कि हेल्थ ईशूज होने के बाद भी वह सम्मान लेने पहुंचीं क्योंकि यह जर्नी सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सारे फैन्स की भी थी।

अलका ने लिखा ये पोस्ट

पिछले दो सालों से मैं लाइमलाइट से दूर रही हूं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाना और अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा बातें शेयर करना मैंने कम कर दिया था। आप में से कई लोग जानते हैं कि मैं स्वास्थ्य से जुड़ी मुश्किलों से गुजर रही हूं। इस पूरे समय आपके प्यार, दुआओं, संदेशों और अटूट समर्थन ने हर कदम पर मेरा साथ दिया।

आभार से भरा है दिल

आज जब मैं देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान लेने के लिए बाहर निकली तो मेरा दिल आभार से भरा हुआ था। इस सम्मान पर मेरा नाम लिखा है लेकिन यह उतना ही उन सभी सुनने वालों का भी है जिन्होंने मेरी आवाज को अपने जीवन का हिस्सा बनाया। मेरी आवाज में गाए गीतों को पीढ़ियों तक संजोकर रखा और मेरे अच्छे-बुरे हर दौर में मेरे साथ खड़े रहे।

धीरे-धीरे राह पर लौट रही हूं

यह पल मेरे लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह सिर्फ मेरे काम की पहचान नहीं है बल्कि उस ताकत की याद भी है जो प्यार, उम्मीद और हौसले से मिलती है। मैं धीरे-धीरे फिर से अपनी राह पर लौट रही हूं और आज मैं यहां सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि आप सभी के लिए आना चाहती थी जो इस पूरे सफर का हिस्सा रहे हैं।

अलका ने जताया आभार

मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का भी दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इस असाधारण सम्मान के काबिल समझा। मैं इसे पूरी विनम्रता और सम्मान के साथ स्वीकार करती हूं। सालों से मिले आपके प्यार, अपनेपन, दुआओं और मुझ पर भरोसे के लिए आपका दिल की गहराई से धन्यवाद। मैं यह सब हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगी। आज मैंने सिर्फ एक पुरस्कार स्वीकार नहीं किया है, बल्कि उन लाखों लोगों का प्यार महसूस किया है, जो मेरी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं।

क्या हुआ है अलका याज्ञनिक को

अलका याज्ञनिक साल 2024 से सुनने की क्षमता से जुड़ी बीमारी से जूझ रही हैं। सेंसोन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस जैसी रेयर बीमारी है। यह वायरल अटैक से होती है। इसमें कान का अंदरूनी हिस्सा डैमेज हो जाता है और सुनने में परेशानी होने लगती है। अलका इसी वजह से पब्लिक मीटिंग्स, शोज और रिकॉर्डिंग से दूर हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।