जिस फिल्म की कॉपी लग रही है आलिया की 'अल्फा', आखिर कैसी है वो 'ला फेम्मे निकिता' और किस ओटीटी पर है?
Alia Bhatt Alpha Movie: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर रीमेक होने का इल्जाम लग रहा है। लोग सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर कर कह रहे हैं कि ये 'ला फेम्मे निकिता' की रीमेक है।

यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का टीजर आ गया है। लेकिन टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। एक तरफ, बड़े-बड़े सेलेब्स आलिया भट्ट की फिल्म की तारीफ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सिनेप्रेमी सोशल मीडिया पर हॉलीवुड फिल्म और अल्फा के वीडियोज शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सीन-टू-सीन कॉपी है।
किस फिल्म की कॉपी लग रही है 'अल्फा'?
सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि 'अल्फा' का टीजर साल 1990 की मशहूर कल्ट फ्रेंच-हॉलीवुड फिल्म 'ला फेम्मे निकिता' की कॉपी है। अब सवाल ये उठता है कि ये 'ला फेम्मे निकिता' फिल्म कैसी है? आप इसे भारत में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं? आइए जानते हैं।
इस सीन की वजह से लगा कॉपी का इल्जाम
'अल्फा' के टीजर की शुरुआत में बॉबी देओल का किरदार, आलिया भट्ट को उनके 18वें जन्मदिन पर एक बेहद महंगे और आलीशान रेस्टोरेंट में लेकर जाता है। आलिया खुश होती हैं, लेकिन तभी बॉबी देओल उन्हें एक कार्ड थमाते हैं जिसमें एक कमरे का नंबर लिखा होता है और वो बताते हैं कि ये कोई तोहफा नहीं बल्कि उनका पहला 'मर्डर मिशन' है। ये सीन हूबहू 'ला फेम्मे निकिता' के सबसे मशहूर 'ले ट्रेन ब्लू रेस्टोरेंट सीन' जैसा है। उस फिल्म में भी हीरोइन का ट्रेनर (बॉब) उसे उसके जन्मदिन पर एक आलीशान रेस्टोरेंट ले जाता है, उसे तोहफे में एक गन देता है और कहता है कि सामने बैठे टारगेट को अभी के अभी मार गिराओ।
कैसी है 'ला फेम्मे निकिता' की कहानी?
आईएमडीबी पर इस फिल्म को 7.8 रेटिंग मिली है। इसे ल्यूक बेसन ने डायरेक्ट किया है। 'ला फेम्मे निकिता' (1990) का नाम सबसे बेहतरीन एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म ने हॉलीवुड में फीमेल-लीड एक्शन फिल्मों की नींव रखी थी। इसी फिल्म से प्रेरित होकर बाद में 'किल बिल', 'ब्लैक विडो' और 'अन्ना' जैसी फिल्में बनी थीं।
भारत में किस OTT पर मौजूद है 'ला फेम्मे निकिता'?
अगर आप आलिया भट्ट की 'अल्फा' देखने से पहले इसकी 'ला फेम्मे निकिता' को देखना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि ये फिल्म भारत में किसी भी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध नहीं है। आपको इसे डाउनलोड करके ही देखना पड़ेगा।
(नोट: प्राइम वीडियो पर इसी नाम से बनी टीवी सीरीज भी मौजूद है, लेकिन आलिया की फिल्म का कनेक्शन 1990 वाली फिल्म से है।)
'अल्फा' कब आ रही है?
'अल्फा' 3 जुलाई के दिन थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


