राहा को हमेशा जीतना है…आलिया ने सद्गुरु को बताया बेटी का डर, पूछा -क्या मैं एक अच्छी मां हूं?
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल में बेटी राहा के फेल होने के डर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी हमेशा जीतना चाहती है और जो फर्स्ट आ जाता है तो वो उसे चीटर बताती है। आलिया को सद्गुरु ने ये एडवाइस दी।

आलिया भट्ट इन दिनों अपने काम के साथ बेटी राहा की परवरिश में भी भूसी हैं। हाल में एक्ट्रेस ने मदरहुड, एक पेरेंट्स के डर के बारे में बात की। एक्ट्रेस को एक अच्छी मां बनाने की जद्दोजहद में लगी हैं। हाल में आलिया ने अपने इस बारे में सद्गुरु से सुझाव मांगा। आलिया ने सद्गुरु से पूछा कि क्या वो एक अच्छी मां बनने में फेल हो रही हैं। इस दौरान आलिया ने अपनी बेटी के फेल होने के घर के बारे में बात की। बताया कि कैसे राहा हमेशा जीतना चाहती है। वो जीतने वाले को चीटर बताती है।
परवरिश को लेकर आलिया ने किया सद्गुरु से सवाल
हाल में आलिया भट्ट ने सद्गुरु से पेरेंटिंग और बेटी राहा की परवरिश को लेकर सवाल किया था। आलिया ने कहा ‘मैं एक साढ़े तीन साल की लड़की की मां हूं और वो ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। लेकिन मैं हर टाइम चिंता में डूबी होती हूं। एक बार मेरे पिता ने मुझसे पूछा था कि एक मां होना कैसी फीलिंग है। और मैंने उन्हें कहा था कि ये खुशी और फिक्र का मिला जुला एहसास है। मैं हर बार बस यही सोचती हूं कि क्या मैं एक अच्छी मां हूं? क्या मैं सही बात कह रही हूं।’
सद्गुरु ने दिया ये सुझाव
आलिया ने सद्गुरु से पूछा कि उनके और दूसरे पेरेंट्स के लिए उनकी एडवाइस क्या है, क्योंकि बच्चे बहुत क्यूरियस हैं और जिंदगी के कुछ साल वो आपसे ही सीखते हैं? इसपर सद्गुरु ने जो जवाब दिया उससे आलिया भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई। सद्गुरु ने कहा कि क्या हो अगर वो पैरेंट अच्छा पैरेंट हो ही न? सद्गुरु ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि आप अपने से ये चिंता निकाल पाएंगी। उन्होंने आगे कहा, जब आपके बच्चे होते हैं तो आपका सबसे पहला विचार यही होता है कि इसे कुछ सीखाना है। आगे सद्गुरु ने आलिया से पूछा कि आप में और आपके बच्चे में कौन ज्यादा खुशहाल है। इसके जवाब में आलिया ने कहा उनकी बेटी राहा। तो सद्गुरु ने कहा कि फिर उन्हें लाइफ उनसे कंसल्ट करनी चाहिए।आप बच्चे को देखे, ऑब्जर्व करें, ये आपसे ज्यादा जिंदगी के ज्यादा करीब हैं।'
जीतने वाले को चीटर बताती है राहा
आलिया ने फेल होने के डर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी हमेशा जीतना चाहती है। अगर कोई और फर्स्ट आ जाता हो तो वो कहती है कि वो चीटिंग से जीता है। और मैं उसे कहती हूं कि वो फर्स्ट आया है।' इसके बाद सद्गुरु ने माहौल को हल्का बनाया और एक्ट्रेस के चेहरे पर स्माइल लाने के लिए बातें कहीं
शादी और बच्चा
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने नवंबर में बेटी राहा को जन्म दिया। अब राहा साढ़े तीन साल की हो गई है और अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ नजर आती है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


