इस औरत की कहानी सुनकर रो पड़ीं आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन ने स्टेज पर यूं संभाली सिचुएशन

Jan 25, 2026 09:31 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Alia Bhatt and Amitabh: स्टेज पर औरत की सच्ची कहानी सुनकर रो पड़ी आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन ने यूं संभाली सिचुएशन। अमिताभ और आलिया सड़क सुरक्षा अभियान 2026 इवेंट का हिस्सा थे।

इस औरत की कहानी सुनकर रो पड़ीं आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन ने स्टेज पर यूं संभाली सिचुएशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में 'सड़क सुरक्षा अभियान 2026' के लिए साथ में स्टेज पर नजर आए। यह एक राष्ट्रीय पहल है जिसके जरिए कोशिश देशभर में सड़क पर चलते वक्त लोगों के गैरजिम्मेदाराना बर्ताव और व्यवहार को बदलना है। इस इवेंट के दौरान जब अमिताभ बच्चन और एक महिला रोड एक्सीडेंट से जुड़ा एक किस्सा सुना रहे थे तो आलिया भट्ट के लिए अपने इमोशन्स को काबू करना मुश्किल हो गया और वह स्टेज पर भी भावुक हो गईं।

महिला की कहानी सुन रो पड़ीं आलिया

महिला ने बातचीत के दौरान बताया, "स्टेज पर बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने आलिया और एक ऐसी महिला के साथ अपनी बातें साझा कीं, जिसने रोड एक्सीडेंट में अपने बेटे को खो दिया था। उस महिला ने बताया कि कैसे एक्सीडेंट स्पॉट पर उनके घायल बेटे की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। महिला ने भावुक होते हुए कहा कि अगर समय पर मदद मिल जाती, तो उनके बेटे की जान बचाई जा सकती थी।" महिला के उसके बच्चे को खो देने की यह कहानी सुनकर आलिया भट्ट की आंखें छलक गईं।

अमिताभ बच्चन ने यूं संभाली सिचुएशन

तीन साल की बेटी राहा की मां होने के नाते, वो इस दर्द को महसूस कर रही थीं और उनके लिए बोलना मुश्किल हो रहा था। अमिताभ बच्चन ने इस पर गौर करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिक्रियाएं दर्शाती हैं कि रेग्युलेशन्स को इंसानी अनुभवों से जोड़ना कितना जरूरी है, ताकि संदेश लोगों के दिलों तक गहराई से पहुंच सके। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' और 'अल्फा' में काम करती नजर आएंगी। वहीं अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म सेक्शन 84 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।