अल्फा में CBFC ने करवाए कई बदलाव, कितनी लंबी होगी आलिया और शरवरी की स्पाई थ्रिलर?
Alpha Certification: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा को सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिल गया है। सीबीएफसी ने मेकर्स को फिल्म में रिलीज से पहले कुछ बदलाव करने को कहा है।

यश राज फिल्म्स की अपकमिंग स्पाई यूनिवर्स जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को सीबीएफसी की तरफ से सर्टिफिकेट मिल गया है। हालांकि, सीबीएफसी ने मेकर्स को फिल्म में रिलीज से पहले कुछ बदलाव करने के आदेश दिए। सीबीएफसी ने मेकर्स को फिल्म में एक जगह हिंसा वाले सीन्स को दूसरे सीन्स से रिप्लेस करने को कहा है। वहीं, मेकर्स को फिल्म की शुरुआत में आनेवाला डिस्क्लेमर दोबारा लिखने को कहा गया।
कितनी लंबी होगी आलिया भट्ट की अल्फा?
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी फिल्म इंग्लिस सबटाइटेल्स के साथ रिलीज की जाएगी। फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। वहीं, फिल्म के रनटाइम की बात करें तो आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अल्फा 2 घंटे 20 मिनट और 48 सेकेंड की होगी।
CBFC ने फिल्म में करवाए कई बदलाव
सीबीएफसी ने फिल्म में दिखाए गए हिंसक सीन्स में बदलाव का निर्देश दिया है। फिल्म में 25 मिनट 49 सेकेंड पर आनेवाले सीन्स को दूसरे सीन्स से रिप्लेस करने को कहा गया। वहीं, 1 घंटे 36 मिनट और 41 सेकेंड पर कई बार चाकू घोंपने वाले सीन्स को कम हिंसक बनाने का आदेश दिया गया।
फिल्म से नहीं डिलीट किया गया कोई भी सीन
इतना ही नहीं, सीबीएफसी ने मेकर्स को फिल्म की शुरुआत में आनेवाले डिस्क्लेमर को दोबारा लिखने का भी आदेश दिया है और गानों में इंग्लिश सबटाइटल्स जोड़ने की बात कही है। 35 मिनट 53 सेकेंड पर एक अपशब्द को हटाने का आदेश दिया है। 38 मिनट 12 सेकंड पर एक सीन में बदलाव करने को कहा। वहीं, जहां कहीं भी जरूरी हो, वहां पर शराब-विरोधी स्टैटिक डिस्क्लेमर लगाने को कहा। सीबीएफसी ने फिल्म से कोई भी सीन डिलीट नहीं किया है।
अल्फा को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट
सीबीएफसी ने मेकर्स से फिल्म के डायलॉग के स्क्रिप्ट जमा करने और फिल्म की फाइनल रनिंग टाइम बताने को कहा। चाइल्ड आर्टिस्ट के पेरेंट्स से सहमति का सर्टिफिकेट जमा करने को कहा। इन बदलावों के बाद फिल्म को सीबीएफसी ने UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है।
आलिया भट्ट की दूसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म
अल्फा की बात करें तो इस फिल्म को शिव रावेल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया और शरवरी के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में शरवरी और आलिया दमदार एक्शन करती नजर आएंगी। शरवरी की ये पहली स्पाई थ्रिलर फिल्म है, लेकिन आलिया इससे पहले भी एक स्पाई फिल्म में काम कर चुकी हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म राजी में आलिया भट्ट एक जासूस बनी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। आलिया भट्ट की एक्टिंग की भी लोगों ने जमकर तारीफ की थी। आलिया भट्ट की अल्फा 3 जुलाई को रिलीज होगी।


