समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी, फैंस बोले- इतना बुरा डाउनफॉल
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वे समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में नजर आ रही हैं।

स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना का फेमस शो इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन आ रहा है। हालांकि अब शो के पहले एपिसोड की कुछ फोटोज लीक हो रही हैं और पहले एपिसोड के गेस्ट को देखकर कई लोग हैरान हो गए हैं। इस बार जो गोस्ट बनें हैं वह हैं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ।
फोटोज में कौन-कौन हैं
यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें समय रैना के साथ आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, समय के क्लोज फ्रेंड बलराज घई और आशिष सोलांकी भी।
लोगों के रिएक्शन
इस फोटो के वायरल होने के बाद लोगो के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। ज्यादातर लोग इस पर निराश हुए हैं। एक ने कमेंट किया, लेटेंट अब जल्द फिल्म प्रमोशन शो बन जाएगा। वहीं एक ने लिखा कि अब ऐसा लग रहा है कि इंडियाज गॉट लेटेंट की आत्मा निकालकर अब उसे प्रमोशन का शो बना दिया है। एक ने लिखा कि इस बार और बुरा डाउनफॉल हो गया तो शॉक नहीं होना चाहिए।
आलिया-शरवरी की फिल्म अल्फा
बता दें कि आलिया और शरवरी अब अल्फा फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह एक फीमेल स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसकी अनाउंसमेंट साल 2024 में हुई थी। इसमें आलिया जबरदस्त एक्शन करती दिखने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए आलिया और शरवरी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। यह फीमेल लीड मूवी है जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी होंगे। यह मूवी 10 जुलाई को रिलीज होगी।
इंडियाज गॉट लेटेंट शो की कॉन्ट्रोवर्सी
समय पिछले साल अपने शो को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर काफी ट्रोल हुए थे। दरअसल, शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया आए थे गेस्ट बनकर और इस दौरान उन्होंने पैरेंट्स को लेकर एक ऐसा सवाल किया था कि इसके बाद बवाल हो गया था। इसके बाद रणवीर, समय के अलावा शो में मौजूद अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई थी।
रणवीर और समय के तो कोर्ट के कई चक्कर लगे थे। रणवीर का पॉडकास्ट तक कुछ समय के लिए बंद हो गया था। हालांकि फिर कोर्ट ने उन्हें पॉडकास्ट करने की परमिशन दे दी।
समय की वापसी
समय ने फिर अप्रैल में यूट्यूब पर समय इज स्टिल अलाइव के जरिए कमबैक किया और उनके इस वीडियो को भी जबरदस्त रिव्यू मिले थे। समय ने बताया था कि कैसे उस दौरान उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वह मेंटली काफी परेशान हो गए थे। उन्हें लगा था कि सब खत्म हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि कैसे ऐसे समय में कई सेलेब्स भी उनके खिलाफ हो गए थे जिससे उन्हें दुख हुआ था।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


