
Alia Bhatt Photos: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग किया गृह प्रवेश, नए बंगले की दिखाई झलक
Alia Bhatt Instagram Photos: आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर राहा के बर्थडे और अपने नए घर के गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया के नए घर की कुछ झलक देखने को मिल रही हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। फैंस को दोनों की बॉन्डिंग को खूब पसंद भी करते हैं। इस साल रणबीरव कपूर और उनका परिवार एक नए बंगले में शिफ्ट हुआ है। अब आलिया भट्ट ने राहा के जन्मदिन और अपने नए घर के गृह प्रवेश की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर की फैमिली नजर आ रही है। वहीं, तस्वीरों में आलिया के नए घर की झलक भी देखने को मिली।
आलिया ने बताया कैसा बीता नवंबर का महीना
आलिया भट्ट के लिए नवंबर का महीना काफी खास रहा है। इस महीने उन्होंने अपनी बेटी राहा का जन्मदिन मनाया, बहन शाहीन के बर्थ डे का जश्न मनाया और अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। अब आलिया ने अपने नवंबर महीने की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है।
आलिया ने दिखाई नए घर की झलक
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ 15 फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट के नए घर की झलक देखने को भी मिली है। आलिया भट्ट ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें पहली तस्वीर में आलिया और उनकी गोद में राहा हैं। हालांकि, तस्वीर में दोनों का ही चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने नए घर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट साड़ी पहने नजर आ रही हैं, तो वहीं, रणबीर कपूर व्हाइट कुर्ते -पयजामे में नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर संग आलिया ने किया गृह प्रवेश
तीसरी फोटो में रणबीर की मां नीतू कपूर बहू आलिया भट्ट को गले लगाए नजर आ रही हैं। वहीं, बैकग्राउंड में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की एक तस्वीर दीवार पर लटकी नजर आ रही है। वहीं, चौथी तस्वीर राहा के जन्मदिन की मालूम होती है। आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक तस्वीर में रणबीर कपूर अपने पिता की तस्वीर के आगे हाथ जोड़ खड़े नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में से एक में आलिया भट्ट अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पिता तस्वीर क्लिक करते नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




