Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAlia Bhatt Revealed Ranbir Kapoor has Two videos with Raha on his Instagram handle
आलिया भट्ट ने किया रिवील, रणबीर कपूर के इंस्टाग्राम पर सिर्फ दो वीडियोज हैं और वो…

आलिया भट्ट ने किया रिवील, रणबीर कपूर के इंस्टाग्राम पर सिर्फ दो वीडियोज हैं और वो…

संक्षेप: रणबीर कपूर ने बताया कि उनके प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर जीरो फॉलोअर्स हैं। वह आलिया को भी खुद को फॉलो नहीं करने देते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि आलिया के फॉलो करने पर उनकी इंस्टाग्राम आईडी सबको पता चल जाएगी।

Thu, 13 Nov 2025 02:32 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ एक इवेंट में पहुंचे। दुबई में आयोजित रियल एस्टेट कंपनी के हाई-प्रोफाइल इवेंट में रणबीर ने अपनी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के ब्लॉकबस्टर गाने “बदतमीज दिल” पर डांस किया। वहीं आलिया ने अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के हिट गाने “व्हाट झुमका?” पर शानदार मूव्स दिखाए। इसके बाद आलिया ने रणबीर के इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में बात की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रणबीर का 'सीक्रेट' इंस्टाग्राम

इवेंट के दौरान जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि वे सोशल मीडिया से क्यों दूर रहते हैं तब रणबीर ने बताया कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट है जो फेक और प्राइवेट है। वे इस अकाउंट का इस्तेमाल सिर्फ दूसरों का कंटेंट देखने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा, “दुनिया में ऐसे बहुत मजेदार लोग हैं जो अच्छा काम करते हैं और मैं उन्हें ही देखने के लिए इंस्टाग्राम चलाता हूं।”

अपने रियल अकाउंट से क्यों नहीं देखते कंटेंट?

रणबीर ने आगे कहा, “मैं एक एक्टर हूं। अगर मैंने अपना रियल अकाउंट बना लिया तो मुझपर दुनिया के सामने आने और उन्हें हर चीज दिखाने की जिम्मेदारी आ जाएगी। मुझे लगता है कि लोगों से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम की जरूरत नहीं है। मेरे पास पहले से ही एक माध्यम है, फिल्में, जिसके जरिए मैं अपने फैंस से कनेक्टेड रहता हूं।”

आलिया ने खोला राज

रणबीर के बाद आलिया ने तुरंत माइक उठाया और सबको बताया कि रणबीर के उस सीक्रेट अकाउंट पर सिर्फ दो रील्स हैं और दोनों में वह अपनी बेटी राहा के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद, रणबीर ने मजाक में कहा, “पिछले दस सालों से मुझसे यही सवाल पूछा जा रहा है इसलिए बोरियत से बचने के लिए मैं हर बार अलग जवाब देता हूं।”

‘एक भी फॉलोअर नहीं है’

रणबीर ने बताया कि उनके उस अकाउंट पर एक भी फॉलोअर नहीं है। यहां तक कि वह आलिया को भी खुद को फॉलो करने नहीं देते हैं। रणबीर ने मजाकिया लहजे में कहा, “एक बार आलिया मुझे फॉलो कर लेंगी, तो सबको पता चल जाएगा कि वो मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट है।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।