'मेरी नजर में यह राष्ट्रविरोधी', भड़कीं आलिया भट्ट की मां, कहा- इस दिवाली...

लाइव हिन्दुस्तान
share

दिल्ली का AQI गंभीर और मुंबई का AQI खराब श्रेणी तक पहुंच गया है। इस बीच सोनी राजदान ने पोस्ट शेयर किया और लिखा, ‘ऐसे समय में अगर कोई फटाखे जलाने को सही कहता है तो मेरी नजर में यह देशहित के खिलाफ है।’

Soni razdan post on pollution and diwali fire crackers
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने बढ़ते प्रदूषण और दिवाली पर पटाखे जलाने पर पोस्ट लिखा है।

दिवाली से पहले पटाखों और प्रदूषण को लेकर जारी बहस के बीच आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बच्चों की सेहत का मुद्दा उठाते हुए लोगों से पटाखे नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब बच्चे पहले ही प्रदूषित हवा की वजह से परेशान हैं, तब एक भी पटाखा जलाने को सही कैसे ठहराया जा सकता है?

सोनी राजदान ने क्या कहा?

सोनी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “छोटे बच्चों के माता-पिता जानते हैं कि वायु प्रदूषण की वजह से उनके बच्चों को कितनी परेशानी होती है। बार-बार बीमार पड़ने के कारण उनकी पढ़ाई पर असर पड़ता है और स्कूल भी छूटता है।” उन्होंने आगे लिखा, “ऐसे हालात में अगर आप मुझसे कहेंगे कि इस दिवाली एक भी पटाखा जलाना बिल्कुल ठीक है, तो मेरी नजर में यह जीवन के खिलाफ, सेहत के खिलाफ और हां… देशहित के भी खिलाफ है।” सोनी ने लोगों से अपने और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर फैसला लेने की अपील की। उनका कहना है कि सेहत को लेकर हम जो चुनाव करते हैं, उसका असर हमारे बच्चों पर भी पड़ता है।

यहां देखिए पोस्ट

दीया मिर्जा के वीडियो पर भी हुआ विवाद

पटाखे नहीं जलाने की अपील को लेकर अभिनेत्री दीया मिर्जा भी चर्चा में हैं। उन्होंने बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के एक जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया था। वीडियो में उन्होंने लोगों से पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने की अपील की थी। हालांकि, मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और कुछ भाजपा नेताओं ने अभियान में दीया को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई। इसके बाद बीएमसी ने वीडियो हटा दिया। मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा तो अदालत ने इस पर नाराजगी जताई और वीडियो दोबारा अपलोड करने का निर्देश दिया।

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर क्या है आदेश?

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को तय समय के भीतर प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दे दी है। दोनों दिन सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही इन्हें जलाया जा सकेगा। अदालत के आदेश के मुताबिक, 9 नवंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध फिर लागू हो जाएगा।

कितना हो गया दिल्ली का AQI?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। 4 नवंबर की सुबह शहर का एक्यूआई 629 दर्ज किया गया है, जो कि 'गंभीर' श्रेणी में आता है। वहीं, बुधवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई की बात करें तो वहां का AQI 178 दर्ज किया गया है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'मेरी नजर में यह राष्ट्रविरोधी', भड़कीं आलिया भट्ट की मां, कहा- इस दिवाली...