Box Office: पहले हफ्ते आलिया की जिगरा पर भारी पड़ी तृप्ति की फिल्म, जानें अबतक की कमाई
- आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा बॉक्स ऑफिस पर जादू चला पाने में फेल होती नजर आ रही है। पहला हफ्ता बीत चुका है और फिल्म 25 करोड़ के आंकड़े से भी दूर है। वहीं, राजकुमार राव और तृप्ति की फिल्म आलिया की फिल्म के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कर रही है।

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो को रिलीज हुए एक हफ्ता बीत चुका है। एक हफ्ते के बाद, आलिया भट्ट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आ रही है। वहीं, आलिया भट्ट की फिल्म के मुकाबले राजकुमार राव की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। पहले हफ्ते के अंत में आलिया भट्ट की फिल्म ने 22.45 करोड़ की कमाई की है। वहीं, राजकुमार राव की फिल्म ने पहले हफ्ते के अंत में 27 करोड़ की कमाई की है।
आलिया भट्ट की फिल्म की कमाई
आलिया भट्ट की फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत यानी आठवें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ की कमाई की है। पहले हफ्ते फिल्म ने 22.45 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह आलिया भट्ट की फिल्म ने अबतक 23.60 करोड़ की कमाई की है।
विकी विद्या की वो वाला वीडियो की कमाई
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 27 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को 1.35 करोड़ की कमाई की है। इस तरह राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने अबतक 28.35 करोड़ की कमाई की है।
आलिया की फिल्म को लेकर विवाद
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला पर निशाना साधा है। उन्होंने फिल्म पर कॉपी होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा उनकी फिल्म सवी की कॉपी है। आलिया भट्ट की जिगरा में एक भाई-बहन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आलिया भट्ट दमदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। वेदांग रैना ने फिल्म में आलिया भट्ट के भाई का किरदार निभाया है। आलिया भट्ट की फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


