Alpha Verdict: आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा फ्लॉप हुई या हिट, जानिए 19 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Alia Bhatt Alpha Hit or Flop: आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा हिट हुई है या फ्लॉप? आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं। इस फिल्म ने रिलीज के 19 दिन बाद बजट निकाला है या नहीं, जानिए यहां-

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म एल्फा हिट हुई है या फ्लॉप? ये जानकारी उनकी फिल्म का 19 दिन का कलेक्शन दे रहा है। इसी महीने की 3 तारीख को फिल्म एल्फा उम्मीदों के साथ थिएटर में रिलीज हुई थी। आलिया को एक्शन अवतार में देखने का लंबा इंतजार हो रहा था। फिल्म ने शुरुआत भी सधी हुई की। ठीक-ठाक ओपनिंग और फिर पहले वीकेंड का कलेक्शन। लेकिन पहले हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई इतनी तेजी से नीचे गिरी। फिल्म के कलेक्शन ने इसके हिट या फ्लॉप होने का वर्डिक्ट दे दिया है।
आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा का बजट और कलेक्शन
सबसे पहले एल्फा के बजट के बारे में बात करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर मेकर्स ने 100 करोड़ की मोटी रकम खर्च की है। मार्केटिंग, प्रमोशन को मिलकर ये खर्च कुल 120 से 125 करोड़ तक पहुंच गया था। मतलब फिल्म का यही बजट है। 3 जुलाई को एल्फा थिएटर में रिलीज हुई । फिल्म ने 9.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की और पहले ही हफ्ते में ये कमाई 47.45 करोड़ की कमाई की। दूसरे हफ्ते में आते-आते ये आंकड़ा सिर्फ 8.95 करोड़ तक सीमित रह गया। तीसरे हफ्ते में फिल्म लाख में कमाई कर रही है। तीसरे हफ्ते की कमाई बुधवार तक करीब 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल नेट कमाई 58.09 करोड़।
आलिया भट्ट की एल्फा हुई फ्लॉप?
69 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हुआ है और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 98 करोड़ कम लिए हैं। फिल्म को बजट निकालने के लिए 120 से 125 करोड़ तक की कमाई करनी होगी। लेकिन तीसरे हफ्ते बाद बजट निकालना फिल्म के लिए मुश्किल है। फिल्म की निराशजनक परफॉरमेंस ने मेकर्स का पैसा डुबो दिया है। मौजूदा कलेक्शन के साथ ये फिल्म फ्लॉप मानी जानी चाहिए। इसके साथ ही यशराज फिल्म्स की ये दूसरी स्पाई थ्रिलर है जिसे ऑडियंस ने नापसंद किया है। इससे पहले ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 थी।
आलिया भट्ट की तीसरी फ्लॉप फिल्म
आलिया भट्ट के करियर के लिए ये लगतार उनकी तीसरी फ्लॉप फिल्म है। इससे पहले आई फिल्म जिगरा और हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ अ स्टोन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं। आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी।


