'एक्टर्स बहुत इनसिक्योर हैं', पेड कैंपेन की वजह से कान में हुई थी आलिया की ट्रोलिंग?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान आलिया भट्ट की ट्रोलिंग को लेकर अब फिल्म क्रिटीक अनुपमा ने दावा किया है कि एक्टर्स बहुत इनसिक्योर हैं, इस वजह से आलिया के खिलाफ पेड कैंपेन चलाया गया था। 

'एक्टर्स बहुत इनसिक्योर हैं', पेड कैंपेन की वजह से कान में हुई थी आलिया की ट्रोलिंग?

आलिया भट्ट ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। रेड कार्पेट पर आलिया को देख सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की। तो वहीं, कुछ लोगों ने आलिया भट्ट को ट्रोल भी किया था। अब आलिया भट्ट की ट्रोलिंग को लेकर फिल्म क्रिटीक अनुपमा चोपड़ा ने हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि आलिया के खिलाफ पेड कैंपेन चला था जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

शाहिद के साथ बातचीत में उठा ये मुद्दा

अनुपमा चोपड़ा ने शाहिद कपूर के साथ खास बातचीत में ये मुद्दा उठा कि कैसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रेशर और इनसिक्योरिटी बढ़ गई है। इसी दौरान आलिया के कान फेस्टिवल ट्रोलिंग की बात छिड़ी। अनुपमा ने दावा किया कि उन्हें इंडस्ट्री के किसी इनसाइडर शख्स ने बताया कि आलिया भट्ट के खिलाफ पेड कैंपेन चलाया गया था।

अनुपमा ने कान में लिया था आलिया का इंटरव्यू

कान में क्या हुआ उसे याद करते हुए अनुपमा ने कहा कि वो कान में थीं, और वहां उन्होंने आलिया का इंटरव्यू लिया था, और फिर उसके बाद उन्होंने देखा कि आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही है।

अनुपमा का हैरान करने वाला दावा, आलिया के खिलाफ चला पेड कैंपेन

अनुपमा ने इसके बाद कहा कि उनकी किसी इंडस्ट्री के इनसाइडर से बात हुई थी। उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले किसी ने मुझसे कहा...और ये कोई आउटसाइडर नहीं था, लेकिन कोई ऐसा था जो फिल्म इंडस्ट्री में काफी अंदर तक है, और कोई ऐसा जिसपर मैं भरोसा करती हूं। तो उस किसी ने मुझे बताया कि तो ये उनके (आलिया) खिलाफ पेड कैंपेन चलाया गया था क्योंकि आज के एक्टर्स बहुक इनसिक्योर हो गए हैं। मैंने कहा कि इस बात का कोई मतलब ही नहीं बनता। क्या हो रहा है?”

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की कान की जो वीडियोज वायरल हुई थीं उनके साथ दावा किया जा रहा था कि आलिया भट्ट को रेड कार्पेट पर फोटोग्राफर्स ने नजरअंदाज किया था। इस बात पर भी आलिया की खूब ट्रोलिंग हुई थी।

आलिया ने दिया था ट्रोलिंग का जवाब

बता दें. आलिया भट्ट ने भी अपनी ट्रोलिंग का जवाब दिया था। आलिया भट्ट ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया था- बेचारी, किसी ने नोटिस भी नहीं किया। इस कमेंट के जवाब में आलिया ने कहा था- बेचारी क्यों लव? आपने तो मुझे नोटिस किया।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।