आलिया भट्ट के करियर की सबसे खराब फिल्म, IMDB पर मिली1.2 की रेटिंग, यूट्यूब पर किया नापसंद, ये थी वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आलिया भट्ट के करियर की वो फिल्म जिसे सबसे ज्यादा नापसंद किया गया। IMDB पर मिली 1.2 रेटिंग। फिल्म का हुआ था विरोध। ट्रेलर-टीजर को भी किया गया नापसंद. अब एल्फा में एक्टिंग और खराब कहानी को लेकर भी क्रिटिक्स और यूजर्स अपनी राय रख रहे हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट अपनी फिल्म एल्फा को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। 3 जुलाई को फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है, जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। कई मशहूर क्रिक्टिस ने इस फिल्म को यशराज प्रोडक्शन हाउस की सबसे कमजोर स्पाई थ्रिलर फिल्म बताया है। लेकिन क्या आप जानते हैं एल्फा से पहले आलिया भट्ट एक और फिल्म आई थी जिसे IMDB पर सबसे खराब रेटिंग मिली हुई है। आलिया भट्ट के 14 साल के करियर की ये सबसे कमजोर फिल्म मानी गई। हैरानी वाली बात ये है कि इसका डायरेक्शन उनके पिता महेश भट्ट ने ही किया था। फिल्म कोरोना काल में पहले यूट्यूब पर और फिर OTT पर रिलीज की गई थी। इसकी IMDb पर सबसे कम रेटिंग मिली है।

आलिया भट्ट की सबसे कमजोर फिल्म

साल 1991 में संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क को ऑडियंस ने पसंद किया था। इसी फिल्म को रीमेक करते हुए महेश भट्ट ने आलिया भट्ट के साथ सड़क 2 बनाई। महेश भट्ट डायरेक्शन में 20 सालों बाद कदम रख रहे थे। उनकी इस रीमेक में संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर ने काम किया। फिल्म कोरोना के समय थिएटर पर रिलीज नहीं हो सकती थी इसलिए इसे 12 अगस्त 2020 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। हैरानी वाली बात ये है कि यूट्यूब पर सड़क 2 को सबसे ज्यादा नापसंद किया गया। बाद में 28 अगस्त 2020 को फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई। IMDb पर इस फिल्म को 1.2 की रेटिंग मिली है जो आलिया की फिल्मों को मिली सबसे कम रेटिंग है।

Sadak 2

फिल्म और आलिया का हुआ था विरोध

विकिपीडिया के मुताबिक सड़क 2 रिलीज से दो महीने पहले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था। एक्टर की मौत की वजह से बॉलीवुड में नेपोटिज्म का जमकर विरोध हो रहा था। आलिया की इस फिल्म का भी खूब विरोध हुआ। फिल्म और ट्रेलर, टीजर जो नापसंद किया गया। इसका असर फिल्म की व्यूवरशिप पर भी पड़ा। ये आलिया भट्ट के करियर की सबसे खराब रेटिंग वाली फिल्म मानी जाती है।

एल्फा को मिले खराब रिव्यू

बता दें, आलिया भट्ट अपनी फिल्म एल्फा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की एक्टिंग को ट्रोल किया जा रहा है। कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस अभी तक गंगूबाई काठियावाड़ी के रूप से बाहर नहीं निकल पाई हैं। वहीं कुछ को दोनों एक्ट्रेस के एक्शन सीक्वेंस पसंद आए हैं। लेकिन कहानी में बड़ी कमी बताई गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने आलिया की एल्फा को यशराज फिल्म्स की सबसे कमजोर स्पाई थ्रिलर बताया है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।