आलिया भट्ट की 'एल्फा' की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देखें ये फिल्म
आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई यूनिवर्स फिल्म एल्फा अब इसी हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही है। एक्ट्रेस का एक्शन अवतार अगर थिएटर में नहीं देखा है तो घर बैठे इस दिन देख सकते हैं। जानिए एल्फा की OTT रिलीज डेट।

आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई यूनिवर्स फिल्म एल्फा अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। 3 जुलाई को फिल्म थिएटर में रिलीज हुई इस फिल्म से फैंस की उम्मीदें थीं। शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी एल्फा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अहम किरदार निभाए थे। यशराज फिल्म्स की पहली महिला स्पाई यूनिवर्स फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। जानिए किस दिन दे रही है दस्तक।
एल्फा OTT रिलीज डेट
3 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई एल्फा से ऑडियंस को उम्मीदें थीं। आलिया और शरवरी के एक्शन सीक्वेंस पसंद किए गए। लेकिन उसके बाद भी एक्टर्स की परफॉरमेंस और कहानी इस फिल्म को फ्लॉप होने से बचा नहीं पाई। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। ताजा खबरों की मानें तो एल्फा इस शुक्रवार, यानी 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। मेकर्स ने OTT रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन 28 अगस्त कन्फर्म माना जा रहा है। तो अगर आपने आलिया भट्ट का एक्शन अवतार थिएटर में मिस कर दिया है तो आप इसे इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
एल्फा में आलिया भट्ट का किरदार
फिल्म एल्फा में आलिया भट्ट एक ऐसे किलर के किरदार में होती हैं जो देश के दुश्मनों का खात्मा कर रही है। उसकी एक एक बहन भी है जिसका किरदार शरवरी ने निभाया है। फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेज को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया गया है। लेकिन इसके बाद भी इनकी परफॉरमेंस और कहानी फिल्म को डूबन से नहीं बचा पाई। आलिया भट्ट के कई रील वायरल हुए जिसमें उनकी एक जैसी एक्टिंग को ट्रोल किया गया। वहीं कुछ यूजर्स ने इस कहानी को बहुत ही कमजोर बताया।
आलिया भट्ट की फिल्में
फिल्म एल्फा के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात करें तो यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म पर 100 से 150 करोड़ का बजट खर्च किया था। वहीं देश में ये फिल्म सिर्फ 58 करोड़ ही कमा पाई। वर्ल्डवाइड भी कलेक्शन 99 करोड़ रहा। इस फिल्म से मेकर्स को बड़ा नुकसान हुआ। वहीं आलिया भट्ट के करियर को भी नुकसान पहुंचा। इससे पहले उनकी फिल्म जिगरा भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी और अब एल्फा। आने वाले दिनों में आलिया को फिल्म लव एंड वॉर में देखा जाएगा। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में रणबीर कपूर और विकी कौशल नजर आने वाले हैं।


