बैटल ऑफ गलवान और अल्फा के बीच नहीं होगा क्लैश, जानें कब रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म

Mar 09, 2026 12:28 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

टॉक्सिक के बाद एक और फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर आ रही है। आलिया भट्ट की अल्फा जिसका क्लैश सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान से होने की उम्मीद थी, अब डेट आगे बढ़ गई है।

बैटल ऑफ गलवान और अल्फा के बीच नहीं होगा क्लैश, जानें कब रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म

आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की फिल्म अल्फा की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। काफी समय से चर्चा थी कि बैटल ऑफ गलवान से क्लैश के चलते फिल्म की डेट आगे बढ़ सकती है या यह ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। अब मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि फिल्म थिएटर्स में ही आएगी लेकिन इसकी रिलीज डेट बदल गई है। अल्फा अब 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

दो बार बदल चुकी डेट

अल्फा एक ऐक्शन एंटरटेनर है। सोमवार 9 मार्च को मेकर्स ने मूवी के टीजर पोस्टर के साथ इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस की है। फिल्म 10 जुलाई से थिएटर्स में देखी जा सकती है। अल्फा के पोस्टर में अल्फा सिंबल में आलिया भट्ट भी दिख रही हैं। फिल्म ऐक्शन थ्रिलर है। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल्स में हैं। आलिया और शर्वरी फिल्म में एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी। बता दें कि पहले अल्फा क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसकी डेट आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 की गई। इस डेट पर सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान रिलीज हो रही है। अब माना जा रहा है कि सलमान की फिल्म से क्लैश बचाने के लिए अल्फा की डेट आगे बढ़ाई गई।

आलिया भट्ट ने किया पोस्ट

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, अल्फा 10.07.2026, सिनेमाज में मिलते हैं। उनके पोस्ट पर कई फैन्स के कमेंट्स हैं कि फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक कमेंट है, आलिया हमेशा फीमेल सेंट्रिक फिल्में चुनती हैं, यह बात काबिलेतारीफ है। आलिया की तारीफ करते हुए लिखा है कि वह काफी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं।

क्या है अल्फा की कहानी

अल्फा वाईआरएफ स्पाई मूवी है। टाइगर,पठान और वॉर भी इसी का हिस्सा रही हैं। इस साल वॉर 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन में अल्फा को टीज किया गया था। अल्फा के डायरेक्टर शिव रवैल हैं। यह दो फीमेल स्पाई की कहानी है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।