Alpha Box Office Day 2: आलिया भट्ट की फिल्म दोपहर 3 बजे तक भी नहीं कमा पाई 1 करोड़, ये है अब का कलेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है। फिल्म दोपहर 3 बजे तक 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। अक्षय कुमार की फिल्म 9वें दिन के बद भी दे रही है टक्कर। जानिए अब तक का कलेक्शन।

alpha

आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिले खराब रिव्यू का असर कलेक्शन पर पड़ रहा है। पहले दिन 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ओपनिंग की थी। ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में कमाल कर सकती है, लेकिन आज दूसरे दिन दोपहर 3 बजे तक फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। फिल्म को देखने थिएटर तक ज्यादा ऑडियंस नहीं पहुंच रही है।

अब तक नहीं कमा पाई 1 करोड़

आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा ने पहले दिन 9.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और आज दूसरे दिन यानी शनिवार को दोपहर 3 बजे तक सिर्फ फिल्म ने 83 लाख का कलेक्शन किया है। देशभर में एल्फा के 1300 से ज्यादा शोज दिखाए जा रहे हैं।अब तक फिल्म न एकुल 10 करोड़ से ज्यादा का कुल कलेक्शन किया है। शाम तक इस कलेक्शन के बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की बात करें तो अपने 9वें दिन भी ये फिल्म कमाई कर रही है। फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक 76 लाख का कलेक्शन किया।शाम तक ये कलेक्शन बढ़ सकता है। फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है।

अल्फा ट्रेलर

फिल्म की कहानी

आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा में वो एक ऐसी एजेंट का किरदार निभा रही हैं जो भारत में घुसे पाकिस्तानी एजेंट के खिलाफ लड़ाई लड़ती हैं। उनके साथ शरवरी वाघ भी हैं जो उनकी जुड़वा बहन के किरदार में हैं। दोनों एक्ट्रेस जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते दिखती हैं, बाइक चलाती हैं, बंदूक से कत्ल करती हैं, और बम से हमला करती हैं।पैक्ड फिल्म में बॉबी देओल विलेन बने हैं और अनिल कपूर की कहानी प्रभावित करती है। लेकिन ये एक्शन पैक्ड परफॉरमेंस, और एक्टर्स का काम इस फिल्म को देखने वाली ऑडियंस को पसंद नहीं आ रहा है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने एल्फा को यशराज बैनर के तले बनी सबसे कमजोर स्पाई थ्रिलर बताया। कई अन्य क्रिक्टिस ने इस फिल्म की कहानी को कमजोर बताया है।

उदय चोपड़ा इ लिखी है कहानी

बता दें, एल्फा की कहानी एक्टर उदय चोपड़ा ने लिखी है। उदय अब फिल्मों से दूर विदेशी बिजनेस में अपनी पहचान बनाने में बिजी हैं। डायरेक्शन की काम शिव रवैल ने संभाला था जो इससे पहले द रेलवे मैन सीरीज बना चुके हैं। अब उनका काम एल्फा में नजर आ रहा है। फिल्म के डायलॉग इशिता मोइत्रा ने लिखे। इसके प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा जिन्होंने 100 से 130 तक इस फिल्म पर खर्च किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने सबसे ज्यादा 25 करोड़ की मोटी रकम फीस के तौर पर ली है। वहीं शरवरी को 3 से 5 में निपटा दिया गया। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालने में कामयाब हो।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।